क्या राजनीति से संन्यास लेंगे Khesari Lal Yadav? BJP में शामिल होने की अटकलों पर बोले- ‘मेरे बस का नहीं…’

khesari lal Yadav: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने राजनीति से संन्यास लेने का संकेत दिया है. BJP में शामिल होने की अटकलों को लेकर उनसे सवाल पूछा गया तो खेसारी लाल यादव ने कहा कि राजनीति उनके बस का नहीं है.
Khesari Lal Yadav (File Photo)

खेसारी लाल यादव(File Photo)

khesari lal Yadav: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने राजनीति से दूर होने के संकेत दिए हैं. उन्होंने एक बार फिर राजनीति से दूरी बनाने की बात दोहराई है. पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उनसे बिहार चुनाव में हार के बाद BJP में शामिल होने की अटकलों को लेकर सवाल पूछा किया गया. इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति उनके बस की नहीं है. इसके अलावा उन्होंने पवन सिंह और ज्योति के मामले पर भी बयान दिया.

‘राजनीति हमारे बस की बात नहीं…’

BJP में शामिल होने की अटकलों के सवाल पर जवाब देते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा- ‘मैं कहीं नहीं जा रहा हूं. मैं कलाकार हूं और मुझे कलाकार ही रहने दीजिए. हमारे बस का मुझे नहीं लगता है कि राजनीति है. क्योंकि राजनीति में आपको झूठ बोलना पड़ता है. हम सच बोलने वाले लोग हैं. सच बोलकर आप राजनीति कभी नहीं कर सकते हो. इसलिए मुझे कहीं नहीं जाना है. मैं जहां हू, लड़ना था. मैं एक बार लड़कर देख लिया कि सच्चाई यहां नहीं चल सकती. मैं कलाकार हूं और यहीं खुश हूं. मुझे कलाकार ही रहने दीजिए. अभी मैं कुछ नहीं सोच रहा हूं. मुझे बस संगीत से मतलब है और संगीत ही मेरा जीवन है.’

पवन सिंह-ज्योति के मामले पर क्या बोले खेसारी?

पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक के सवाल पर खेसारी लाल यादव ने कहा कि यह उनका निजी पारिवारिक मामला है. उन्होंने कहा- ‘मैं पहले कुछ बोल जाता था और फिर काफी ट्रोल किया जाता था. इसलिए मुझे नहीं लगता कि मुझे इस पर कुछ बोलना चाहिए। यह उनका अपना मैटर है, वो खुद सुलझा लेंगे.’

ये भी पढ़ें- एक बार फिर से थमी उड़ानें, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों का चेक-इन सिस्टम फेल, यात्रियों को हुई असुविधा

खेसारी लाल यादव ने साफ कर दिया कि अब वे सिर्फ अपनी कला और संगीत पर फोकस करना चाहते हैं, राजनीति से दूर रहना उनकी पसंद है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वह राजनीति से संन्यास ले सकते हैं. बता दें कि भोजपुरी सिनेमा के कई सितारे अब राजनीति में भी अपनी ताकत दिखा रहे हैं. रवि किशन से लेकर मनोज तिवारी तक कई अभिनेता नेता बन चुके हैं. पवन सिंह ने भले ही बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन उन्होंने BJP के उम्मीदवारों के लिए खूब प्रचार किया था.

ज़रूर पढ़ें