Ambikapur: 12वीं बोर्ड का पेपर देने जा रहे बाइक सवार छात्र हुए हादसे का शिकार, 1 की मौके पर मौत, दूसरा घायल

Ambikapur: आज नेशनल हाईवे 43 पर अंबिकापुर में कुनकुरी के पास 12वीं की परीक्षा देने जा रहे दो छात्र तेज रफ्तार में हादसे का शिकार हो गए. सड़क किनारे गिरी गिट्टी से छात्रों की बाइक अनियंत्रित होकर सामने चल रही एक बाइक से टकराई गई. हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत हो गई
Ambikapur News

सड़क हादसे में छात्र की मौत

Ambikapur: आज नेशनल हाईवे 43 पर अंबिकापुर में कुनकुरी के पास 12वीं की परीक्षा देने जा रहे दो छात्र तेज रफ्तार में हादसे का शिकार हो गए. सड़क किनारे गिरी गिट्टी से छात्रों की बाइक अनियंत्रित होकर सामने चल रही एक बाइक से टकराई गई. जिससे छात्र बाइक के साथ कई मीटर घिसट गए. हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत हो गई, वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. मामला बतौली थाना क्षेत्र का है.

कैसे हुआ हादसा?

  • बतौली ब्लॉक के शांतीपारा स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाले छात्र झेराडीह निवासी अनिकेश तिवारी और बैलकोटा निवासी निष्क एक्का बाइक में सवार होकर स्कूल जा रहे थे.
  • छात्रों को परीक्षा केंद्र पहुंचने में देर हो गई थी. वे सुबह करीब 9 बजे कुनकुरी पहुंचे.
  • कुनकुरी में निर्माण कार्य के लिए सड़क किनारे गिराई गई गिट्टी के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई.
  • बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि छात्र सामने जा रहे बाइक सवार से टकराते हुए करीब 12 फुट उपर उछल गए.
  • सामने जा रही एक कार के ऊपर से होते हुए छात्रों की बाइक सड़क पर गिरी और बाइक सवार दोनों छात्र कई मीटर घसीट गए.
  • इस हादसे में 1 छात्र की मौके पर मौत हो गई. वहीं दूसरा छात्र घायल हो गया.

ये भी पढ़ें- Bilaspur: बिलासपुर के कई बड़े स्कूलों में अपार आईडी अपडेट कराने में लापरवाही, कलेक्टर ने मान्यता रद्द करने का भेजा नोटिस

घायल छात्र का इलाज जारी

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शांतीपारा पहुंचाया, जहां गंभीर चोट के कारण निष्क एक्का की मौत हो गई. अनिकेश तिवारी को गंभीर हालत में अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है. उसे भी सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं.

ज़रूर पढ़ें