Raipur: 10वीं पास बना दिल्ली पोस्ट ऑफिस का डायरेक्टर, 52 युवाओं से करोड़ों लूटे, पुलिस ने मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

Raipur: छत्तीसगढ़ में बड़े जॉब स्‍कैम का खुलासा हो गया है. जहां 10वीं पास एक युवक मास्‍टरमाइंड पूरी साजिश रची थी. वह खुद को दिल्‍ली का पोस्‍ट ऑफिस डायरेक्‍टर बताता था. उसने रायपुर में पोस्ट मास्टर और पोस्टमैन की सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया था.
Raipur

नरेश मनहर गिरफ्तार

Raipur: छत्तीसगढ़ में बड़े जॉब स्‍कैम का खुलासा हो गया है. जहां 10वीं पास एक युवक मास्‍टरमाइंड पूरी साजिश रची थी. वह खुद को दिल्‍ली का पोस्‍ट ऑफिस डायरेक्‍टर बताता था. उसने रायपुर में पोस्ट मास्टर और पोस्टमैन की सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया था. उसके साथ वालों ने 52 युवाओं से 2.34 करोड़ रुपये ठगे गए. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

दिल्ली पोस्ट ऑफिस का डायरेक्टर बन की करोड़ों की ठगी

पुलिस के अनुसार गिरोह का मास्टरमाइंड नरेश मनहर खुद को दिल्ली पोस्ट ऑफिस का डायरेक्टर बताता था और दावा करता था कि उसकी सीधी पहुंच उच्च अधिकारियों तक है. वह सीमित पदों पर भर्ती का भरोसा देकर युवाओं और उनके परिवारों से किस्तों में रकम लेता था. विश्वास कायम करने के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर डाक के माध्यम से आवेदकों के घर भेजे जाते थे. इंटरव्यू और ज्वाइनिंग की झूठी तारीखें देकर समय निकाला जाता था. जांच में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, नकली दस्तावेज, बैंक ट्रांजेक्शन और फर्जी संस्थाओं का नेटवर्क सामने आया है.

मास्टरमाइंड हुआ गिरफ्तार

राजधानी में करोड़ों का जॉब फ्रॉड करने वाला डॉ. नरेश मनहर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे हुए, जिसमें फर्जी डिग्री के बाद अब उसकी कार का नंबर भी फर्जी निकली. इसके साथ ही वो गांव में बनवा रहा था आलीशान मकान, ठगी के पैसों से ऐशो-आराम की तैयारी में था.

ये भी पढ़ें- ‘ये बहुत बड़ी जीत…’, नक्सली कमांडर देवजी के सरेंडर पर विजय शर्मा बोले – हम नक्सलवाद के अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुके हैं

ऐसे रचा गया पूरा भर्ती घोटाला

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने आमासिवनी पंडरी क्षेत्र में फर्जी ऑफिस संचालित कर रखा था. यहां आवेदकों को बुलाकर दस्तावेज लिए जाते और चयन प्रक्रिया का नाटक किया जाता था. नकली लेटरहेड और सील के साथ नियुक्ति पत्र जारी किए जाते थे. कई मामलों में कॉल लेटर डाक से भेजे गए ताकि प्रक्रिया असली लगे.

ज़रूर पढ़ें