CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न, आज कई जिलों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर यू-टर्न ले लिया है. प्रदेश के कई इलाकों में बीते दो दिनों से बारीश हो रही है. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.
chhattisgarh imd alert

बारिश (फाइल तस्वीर)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर यू-टर्न ले लिया है. प्रदेश के कई इलाकों में बीते दो दिनों से बारीश हो रही है. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.

छत्तीसगढ़ में आज बरसेंगे बादल

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा. इस बीच प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है.

इसके अलावा अगले दो दिनों के बाद भी प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी. मौसम विभाग ने लोगों को नियमित अपडेट देखते रहने की सलाह दी है. कुल मिलाकर, छत्तीसगढ़ में फिलहाल मिला-जुला मौसम रहने वाला है. दिन में हल्की गर्मी और कुछ इलाकों में बारिश के आसार.

जानें राजधानी रायपुर का हाल

राजधानी रायपुर में 25 फरवरी को आसमान साफ रहने का अनुमान है. यहां अधिकतम तापमान करीब 33°C और न्यूनतम 19°C के आसपास रह सकता है.

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में प्रदेश का तापमान बढ़ सकता है, जिससे हल्की गर्मी का एहसास होगा. इसके बाद तापमान स्थिर रहने की संभावना है. रात का पारा अगले सात दिनों तक लगभग समान रह सकता है.

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ का बजट युवाओं के सपनों को देगा पंख! राज्य को AI हब बनाने की तैयारी, धर्म और संस्कृति पर भी फोकस

प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जगदलपुर में 34.0°C दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 11.9°C रिकॉर्ड हुआ.

ज़रूर पढ़ें