CG Budget 2026 Live: अजय चंद्राकर ने सदन में उठाया नशा और अवैध तस्करी का मुद्दा, विजय शर्मा बोले- कार्रवाई होगी
छत्तीसगढ़ विधानसभा
CG Budget 2026 Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन है. आज सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर आज चर्चा होगी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा पत्रों को पटल पर रखेंगे.
डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव और मंत्री लखनलाल देवांगन प्रश्नों के जवाब देंगे. नवंबर-दिसंबर 2025 सत्र के अपूर्ण प्रश्नों के पूर्ण उत्तर पटल पर रखे जाएंगे. सदन में पढ़ी गई सूचनाओं और उनके उत्तरों का संकलन प्रस्तुत होगा. इस दौरान राज्यपाल की अनुमति प्राप्त विधेयकों की जानकारी दी जाएगी. सदन में दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए जाएंगे. अजय चंद्राकर और धरमलाल कौशिक नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री का मुद्दा उठाएंगे. विधायक राघवेंद्र सिंह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का मामला उठाएंगे. मंत्री दयालदास बघेल और विधायक रेणुका सिंह अनुपस्थिति की अनुज्ञा सौंपेंगे. विधायक भावना बोहरा और रोहित साहू याचिकाएं पेश करेंगे. राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में विस्तृत चर्चा होगी. पढ़ें बजट सत्र के तीसरे दिन की लाइव अपडेट्स-