IND vs ZIM: आखिरकार चला अभिषेक शर्मा का बल्ला, वर्ल्ड कप में पहली फिफ्टी ठोककर की फॉर्म में वापसी
अभिषेक शर्मा
IND vs ZIM: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शानदार वापसी करते हुए अपने करियर की पहली वर्ल्ड कप फिफ्टी जड़ दी है. जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने महज 26 गेंदों में अर्धशतक जड़कर टूर्नामेंट में चल रहे रनों के सूखे को खत्म कर दिया है.
अभिषेक शर्मा ने जड़ी टूर्नामेंट की पहली फिफ्टी
सुपर-8 मुकाबले में भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 55 रन की अहम पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 192 का रहा.
Doing what he does best! 🙌
— BCCI (@BCCI) February 26, 2026
Abhishek Sharma smashes his way to a 2️⃣6️⃣-ball fifty 🎇
Updates ▶️ https://t.co/p4GxtxGkBf#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvZIM | @OfficialAbhi04 pic.twitter.com/NGlGDxydsG
यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप: सेमीफाइनल की दहलीज पर साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा
शुरुआती मुकाबलों में हुए थे फ्लॉप
बता दें, टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुई है. शुरुआती तीन मुकाबलों में तो वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे. इसके कारण टीम इंडिया में उनकी जगह को लेकर सवाल उतने लगे थे. हालांकि जिम्बाब्वे के खिलाफ अहम मुकाबले में उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई.
भारत के लिए शुभ संकेत
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक खेले गए चार मुकबलों में अभिषेक के बल्ले से महज 15 रन ही निकले थे. ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ उनका फॉर्म में वापस आना भारत के लिए शुभ संकेत हो सकता है. लगातार फ्लॉप होने के कारण अभिषेक को प्लेइंग 11 से बाहर करने की मांग उठ रही थी, लेकिन अब उन्होंने शानदार वापसी करते हुए आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है. अभिषेक शर्मा की 55 रन की पारी के बदौलत भारत ने जिम्बाब्वे के सामने 257 रन का लक्ष्य रखा है.