तेहरान में तबाही का मंजर, बेरूत में बरस रहे आग के गोले… इजरायल एयरफोर्स ने एक साथ दो देशों को किया टारगेट
Israel Iran war
Israel-Iran war: ईजरायल-यूएस और ईरान के बीच जंग आज चौथे दिन भी लगातार जारी है. दोनों तरफ से लगातार हमले किए जा रहे है. अब खबर है कि इजरायली सेना तेहरान और बेरुत दोनों शहरों में एक साथ बमबारी कर रही है. IDF ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी है. आईडीएफ ने पोस्ट में बताया “अब तेहरान और बेरूत में एक साथ हमला किया जा रहा है. एयर फ़ोर्स ने अब ईरानी आतंकी शासन और हिज़्बुल्लाह आतंकी संगठन के ख़िलाफ़ बड़े पैमाने पर हमले शुरू कर दिए हैं.
तेहरान और बेरूत पर एक साथ हमला
इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने ये कन्फर्म कर दिया है कि उसने ईरान की राजधानी तेहरान के साथ-साथ लेबनान की राजधानी बेरूत पर भी हमले किए हैं. IDF ने एक बयान में कहा है कि आईडीएफ अभी तेहरान और बेरूत में मलिट्री ठिकानों पर एक साथ टारगेटेड हमले कर रहा है. इजरायल डिफेंस फोर्सेज के अरबी भाषा के स्पोक्सपर्सन अविचाय अद्राई ने बताया है कि बड़े पैमाने पर हवाई हमले जारी है.
पहले ही दे दिए गांव खाली करने के आदेश
इन हमलों से आस-पास इलाके के लोगों के बीच डर का माहौल है. बता दें कि बेरूत के दक्षिणी इलाके के दर्जनों गांवों के लोगों के अर्जेंट वार्निंग देकर पहले से ही गांव खाली करने के आदेश दे दिए गए थे. लोगों के गांव खाली करने के करीब आधे घंटे बाद इजरायली सेना की तरफ ये हमले किए हैं. IDF ने कहा था कि वह हिज़्बुल्लाह के कमांड सेंटर और स्टोरेज फैसिलिटी को टारगेट कर रहा है. रीजनल न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से बताया गया है कि US-इज़राइली एयरस्ट्राइक में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के पांच सदस्य मारे गए हैं.
ये भी पढ़ें: क्या है Operation Epic Fury? नेतन्याहू ने बार-बार ट्रंप को कॉल किया…जानिए खामेनेई के खात्मे की पूरी Inside स्टोरी