एशियन कप में ईरान की महिला टीम का साइलेंट प्रोटेस्ट, राष्ट्रगान गाने से किया इनकार
ईरान महिला टीम
Asian Cup: एशियन कप 2026 में ईरान की महिला फुटबॉल टीम अचानक सुर्खियों में आ गई हैं. ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे एएफसी एशियन कप 2026 टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच उन्होंने अपने राष्ट्रगान का बहिसकार किया. खिलाड़ी ने मैच से पहले राष्ट्रगान गाने से इनकार कर दिया. इस साइलेंट प्रोटेस्ट के बाद टीम की हर जगह चर्चा हो रही है.
राष्ट्रगान के दौरान चुप-चाप खड़ी रही महिला खिलाड़ी
ईरान की टीम का मुकाबला दक्षिण कोरिया से था. मैदान पर खेल शुरू होने से पहले राष्ट्रगान की औपचारिकता के दौरान ईरान महिला टीम की सभी खिलाड़ी चुपचाप खड़ी रहीं. हालांकि टीम की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय मीडिया ने इसे ईरान में चल रहे सामाजिक और राजनीतिक तनाव के संदर्भ में देखा जा रहा है.
BIG: In a powerful moment on the international stage, Iran’s women’s national football team chose not to sing the anthem of the Islamic regime during the Asian Cup opener, in full view of the world.
— BALA (@erbmjha) March 3, 2026
But, Arfa and hijabi khatoons from India are shedding tears on Khamenei’s death… pic.twitter.com/tUpa1Tce2B
यह भी पढ़ें: SA vs NZ Semifinal: 19 साल से अजेय साउथ अफ्रीका, क्या कीवी टीम करेगी बड़ा उलटफेर?
मैच का हाल
मैच की बात करें तो ईरान की टीम को दक्षिण कोरिया के हाथों 3-0 से हार का सामना करना पड़ा. खेल के लिहाज से यह परिणाम ईरान के लिए निराशाजनक रहा, लेकिन उनकी बहादुरी के चर्चे पूरी दुनिया में हो रहे है. बीते लंबे समय से ईरान की महिलाएं अपने देश के कानूनों के खिलाफ विरोध कर रही हैं. बता दें, ईरान में महिलाओं के अधिकार दबाए जा रहे हैं. इन सब के बीच अब खिलाड़ियों ने भी विरोध कर साइलेंट प्रोटेस्ट किया.
लंबे समय से चल रहा विरोध
ईरान में मौजूदा शासन के खिलाफ लंबे समय से विरोध जारी है. जनवरी में भी बड़ी संख्या में लोग उनके खिलाफ सड़कों में उतरे थे. महिलाओं की आजादी को लेकर वहां प्रदर्शन होते रहे हैं. इसी बीच अमेरिका और इजरायल की सैन्य कार्रवाई से क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है. हालांकि महिला खिलाड़ियों का राष्ट्रगान का बहिसकार करना भी इस बात की ओर इशारा करता है कि वहां के मौजूदा नियमों से महिलाएं परेशान हो चुकी हैं.