Assam Election 2026: 37 बैंक खाते, 32 गाड़ियां और… इस महिला उम्मीदवार की संपत्ति जान चौंक जाएंगे
सेवली महिलारी
Assam Election 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 का बिगुल बज चुका है. मतदान से पहले पीपुल्स फ्रंट की प्रत्याशी हैं और कोकराझार निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रही सेवली महिलारी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं. उनके चर्चा में आने का कारण है चुनाव आयोग को सौंपा गए हलफनामे में संपत्ति का ब्योरा. सेवाली इसलिए चर्चा में हैं क्योंकि उन्होंने अपने हलफनामें में बताया है कि उनके 37 बैंक खाते हैं. इतना ही नहीं सेवली के पास 32 गाड़ियां भी हैं. आइए जानते हैं इनकी कुल संपत्ति के बारे में.
बैंक खाते में कितना पैसा
चुनावी हलफनामे के मुताबिक सेवली के कुल 37 बैंक खातों में करोड़ों रुपये जमा है. उनके बैंक खाते में कुल 5.26 करोड़ रुपये जमा हैं जबकि हलफनामें के मुताबिक उनकी कुल चल संपत्ति में 12.59 करोड़ रुपये की और 20.03 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. इतना ही नहीं इन्हें गाड़ियों का भी जमकर शौक हैं. सेवली के पास गाड़ियों का एक बड़ा काफिला हैं. जिसमें 16 ट्रिपर ट्रक, चार ट्रैक्टर समेत कुल 32 गाड़ियां हैं.
सेवली से भी ज्यादा अमीर कौन?
खास बात ते ये है कि सेवली मोहिलरी के पति और BPF प्रमुख हाग्रामा मोहिलरी की कुल संपत्ति पत्नी से कम है. हाग्रामा मोहिलरी की कुल संपत्ति मात्र 9.17 करोड़ रुपये है. अब आपको सेवली की संपत्ति जानकर हैरानी जरूर हो रही होंगी लेकिन क्या आप जातने हैं कि उनकी कुल संपत्ति एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल से कम है. एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल के पास कुल 52.43 करोड़ रुपये नकद और 2.17 करोड़ की गाड़ियां हैं.
कितने अमीर हैं असम के सीएम
चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के अनुसार मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की संपत्ति में पहले से कई गुना बढोतरी गुई है. उनकी और उनकी पत्नी रिनिकी भुयान सरमा की संयुक्त आय 2021 के अनुसार 17.27 करोड़ से बढ़कर 2026 में 35.16 करोड़ रुपये हो गई हैं.