LPG Price Hike: कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा, नई कीमत 2 हजार पार, क्या घरेलू गैस की कीमतों में भी हुआ बदलाव?

LPG Price Hike: मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष के बीच वैश्विक तेल कीमतों में आई तेजी के चलते भारत कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है.

कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा

LPG Price Hike: मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष के बीच वैश्विक तेल कीमतों में आई तेजी के चलते भारत के आम नागरिक की जेब पर बड़ा असर पड़ रहा है. धीरे-धीरे भारत में रोजमर्या की चीजों में मंहगाई देखने को मिल रही है. आज से यानी 1 अप्रैल (बुधवार) से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है.

1 मार्च को भी बढ़ाए गए थे दाम

सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 2,078.50 रुपये हो गई है. गौरतलब है कि बीते महीने 1 मार्च को भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया था. 1 मार्च को 19 किलोग्राम सिलेंडर के दाम 114.50 रुपये बढ़ाए गए थे.

ये भी पढ़ें: IAS रिंकू सिंह राही का इस्तीफा, सिस्टम पर उठाए सवाल, कभी 100 करोड़ के घोटाले के लिए खाई थीं 7 गोली

यहां जानें अलग-अलग शहरों के नए दाम

शहरप्राइज
दिल्ली2078.50
कोलकाता2208.00
मुंबई2031.00
चेन्नई2246.50

घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

राहत की बात केवल इतनी है कि घरेलू रसोई गैस (14.2 किलो) की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, कमर्शियल गैस की इस आग ने व्यापारियों और मध्यम वर्ग की चिंताएं बढ़ा दी हैं.

आम आदमी पर पड़ेगा सीधा असर

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा होने से इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा. सिलेंडरों के दाम बढ़ने से खाने-पीने की चीजें महंगी हो जाएंगी. बाहर रेस्टोरेंट में खाना भी महंगा हो जाएगा. साथ ही शादियों और कार्यक्रमों के बजट में बढ़ोत्तरी होने की आशंका है. इसके अलावा मिठाई और अन्य प्रोसेस्ड फूड के दामों में भी तेजी आ सकती है.

ज़रूर पढ़ें