ईरान जंग के बीच टैरिफ पर बड़ा दांव खेलने की तैयारी में डोनाल्‍ड ट्रंप, स्टील-एल्युमीनियम प्रोडक्ट्स पर क्‍या है प्‍लान?

donald Trump Trade War:अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप एक बार फ‍िर अपने टैरिफ नियमों में बदलाव की तैयारी कर रहे हैं. वे स्टील और एल्यूमीनियम से बने तैयार उत्पादों पर 25% टैरिफ करने का प्लान बना चुके हैं, जिसकी जल्द ही घोषणा भी कर सकते हैं.
US President Donald Trump (File Photo)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप(File Photo)

Donald Trump Trade War: अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत से ही टैरिफ को लेकर खासे सुर्खियों में बने हुए हैं. ईरान से चल रही जंग के बीच एक बार फ‍िर ट्रंप के टैरिफ का जिन्न बाहर आया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूएस प्रेसिडेंट ने एक नए तरह के टैरिफ की पूरी तैयारी कर ली है.अमेरिका इंपोर्ट पर एक नया नियम लाने की तैयारी कर रहा है. इस नए नियम में खास फोकस स्टील और एल्युमीनियम से बने प्रोडक्ट्स पर रहने वाला है.

द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट सामने आई है. इस रिपोर्ट की मानें तो ट्रंप प्रशासन की नजर अब इंपोर्ट स्टील और एल्यूमीनियम से बने तैयार उत्पादों पर 25% की टैरिफ की तैयारी है. ऐसा माना जा रहा है कि ट्रंप ने इस फैसले का पूरा मन बना लिया है. वह किसी भी समय इसका ऐलान कर सकते हैं.

टैरिफ कम कर रहे ट्रंप?

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ट्रंप अब तक जो 50 प्रतिशत टैरिफ लेते थे. उसे कम कर 25 प्रतिशत करने जा रहे हैं. हालांकि यह टैरिफ डेरिवेटिव उत्पादों पर लागू होगा. मतलब साफ है कि जो भी चीजें स्टील और एल्युमीनियम से बनी होंगी या फ‍िर उनके ये प्रोडक्ट शामिल होंगे. उन्हीं पर यह टैरिफ लगाया जाएगा.

अमेरिका या यूं कहें कि ट्रंप के इस फैसले के पीछे की वजह चीजों को आसान बनाना है. अब उनका मानना है कि धातु से बनी हुई चीज की गिनती करने के बजाय सीधे स्टील और एल्युमिनियम से बनी तैयार चीजों पर एक तय 25% टैरिफ लिया जाएगा. इसमें सबसे बड़ा खेल यह है कि टैरिफ कम नहीं हो रहा है बल्कि फिक्स हो रहा है. मतलब जो चीजें लगभग पूरी तरह से स्टील और एल्युमिनियम से बनी हैं, उन पर अभी भी 50% टैरिफ लगता रहेगा.

ये भी पढ़ें: शादियों के सीजन में बड़ी राहत! भरभराकर गिरी सोना-चांदी की कीमत, जानें आज का भाव

ट्रंप के फैसले से किस पर बढ़ेगा बोझ

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का फैसला हर बार किसी न किसी देश के लिए मुसीबत बनकर सामने आता है. इस बार उन देशों पर आ रहा है, जो अमेरिका को स्टील और एल्युमीनियम से बने प्रोडक्ट भेजते हैं. इनमें सबसे ऊपर कनाडा है जो अमेरिका को बड़ी मात्रा में इस तरह के प्रोडक्ट भेजता है. मतलब साफ है कि अब कनाडा पर बोझ बढ़ने वाला है. इनके साथ साथ दक्षिण कोर‍िया, जापान, वियतनाम और भारत पर भी असर पड़ने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि ये सभी देश भी अमेरिका को मेटल और उससे बना हुआ माल बनाकर भेजते हैं.

ज़रूर पढ़ें