कौन हैं रायपुर शहर काजी आरिफ अली? जिन्हें वक्फ बोर्ड ने किया बर्खास्त, महिलाओं से अश्लील बातें करने का लगा आरोप

CG News: राज्य वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज ने इस बारे में कहा कि मुस्लिम समाज को शहर काजी ने शर्मसार कर दिया है. महिलाओं से अश्लील और आपत्तिजनक बातें करना, उनके घर तुड़वाना और हलाला जैसे मामले सामने आए हैं.
raipur city qazi arif ali farooqi dismissed from his post over misconduct and misbehaviour

रायपुर शहर काजी बर्खास्त

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहर काजी आरिफ अली फारूकी को पद से बर्खास्त कर दिया गया है. उनके खिलाफ शिकायत मिलने के बाद ये कार्रवाई की गई है. आरोप है कि उन्होंने देर रात कई महिलाओं को अश्लील मैसेज किए और आपत्तिजनक बात की. इस बारे में शिकायत राज्य वक्फ बोर्ड के पास पहुंची थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, बैजनाथपारा स्थित मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन यतीमखाना से जुड़े अली फारूकी पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए थे. महिला का कहना था कि काजी उससे कहता था कि वह उसके तलाक में मदद करेगा. इसके बाद उसने हलाला के लिए जोर डाला. पीड़ित महिला ने पहले परिवारवालों को इस बारे में बताया फिर उन्होंने वक्फ बोर्ड को शिकायत की. इसके बाद कार्रवाई करते हुए उसे काजी के पद से बर्खास्त कर दिया गया.

राज्य वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने क्या कहा?

राज्य वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज ने इस बारे में कहा कि मुस्लिम समाज को शहर काजी ने शर्मसार कर दिया है. महिलाओं से अश्लील और आपत्तिजनक बातें करना, उनके घर तुड़वाना और हलाला जैसे मामले सामने आए हैं. काजी के खिलाफ लगातार शिकायतें आ रही थीं. वह महिलाओं को धमकाता था. कहता था कि मैं तलाक करवाऊंगा और बाद में हवाला के लिए मेरे पास ही आना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के DGP अरुण देव गौतम का बड़ा बयान, बोले – अब नक्सलियों का कोई हथियारबंद दस्ता नहीं बचा

पहले भी विवादों में रहे

ये पहली बार नहीं है, जब शहर काजी विवादों में रहे. दो साल पहले (अक्तूबर 2023) हेडफोन लापता हो जाने के बाद काजी ने एक नाबालिग की जमकर पिटाई की थी. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी थी, जिसमें अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

ज़रूर पढ़ें