यश की ‘टॉक्सिक’ में दिखेगा इन 5 हसीनाओं का जलवा, एक्टिंग ही नहीं पढ़ाई में भी नंबर वन, जानिए कितनी पढ़ी-लिखी हैं ये एक्ट्रेसेस
Yash Movie Toxic Actresses: कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत इस मेगा-प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर ग्लैमर और टैलेंट का तड़का लगाने के लिए तैयार हैं. जितनी ये हसीनाएं अपनी एक्टिंग के लिए फेमस हैं, उतनी ही ये पढ़ी-लिखी भी हैं.
फिल्म 'टॉक्सिक' एक्ट्रेसेस
Yash Movie Toxic Actresses: कन्नड़ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर फैंस के बीच भारी क्रेज बना हुआ है. फिल्म की कास्टिंग ने सोशल मीडिया पर पहले ही हलचल मचा दी है, क्योंकि इसमें मनोरंजन जगत की पांच दिग्गज एक्ट्रेस एक साथ पर्दे पर नजर आएंगी. कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत इस मेगा-प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर ग्लैमर और टैलेंट का तड़का लगाने के लिए तैयार हैं. जितनी ये हसीनाएं अपनी एक्टिंग के लिए फेमस हैं, उतनी ही ये पढ़ी-लिखी भी हैं. आइए जानते हैं इन सितारों के एजुकेशनल बैकग्राउंड के बारे में.
कियारा आडवाणी
- फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का जन्म 31 जुलाई 1992 को मायानगरी मुंबई में हुआ था.
- उनकी शुरुआती शिक्षा मुंबई के ही मशहूर कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल से संपन्न हुई है.
- स्कूली पढ़ाई के बाद उन्होंने मुंबई के जय हिंद कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री हासिल की.
तारा सुतारिया
- एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपनी खूबसूरती और दिलकश अदाओं के लिए जानी जाती हैं.
- उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा मुंबई के सेंट एंड्रयू कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स से की है. जहां से उन्होंने मास मीडिया में ग्रेजुएशन किया.
- अभिनय के साथ-साथ वे एक डांसर भी हैं. उन्होंने यूके (UK) के एक नामी संस्थान से बैले, मॉडर्न और लैटिन अमेरिकी डांस की प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली है.
नयनतारा
- साउथ इंडियन सिनेमा की सबसे फेमस और टॉप एक्ट्रेस में से एक नयनतारा का जन्म 18 नवंबर 1984 को हुआ था.
- उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा केरल के तिरुवल्ला स्थित प्रसिद्ध मार्थोमा कॉलेज से पूरी की है.
- अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले नयनतारा ने इंग्लिश लिटरेचर में बैचलर की डिग्री हासिल की थी.
रुक्मिणी वसंत
- रुक्मिणी वसंत ने अपनी स्कूली शिक्षा बेंगलुरु के कई प्रतिष्ठित स्कूलों जैसे आर्मी स्कूल, एयर फोर्स स्कूल और सेंटर फॉर लर्निंग से प्राप्त की है.
- स्कूल की पढ़ाई के बाद उन्होंने बेंगलुरु के ही माउंट कार्मेल कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की.
- अभिनय की बारीकियां सीखने के लिए वह विदेश गईं, जहां उन्होंने लंदन की रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट्स (RADA) से एक्टिंग में प्रोफेशनल डिग्री हासिल की, तारा सुतारिया के पास कौन सी डिग्री है.
हुमा कुरैशी
- बॉलीवुड की एक्ट्रेस हुमा कुरैशी का जन्म 28 जुलाई 1986 को देश की राजधानी दिल्ली में हुआ था.
- उन्होंने अपनी कॉलेज की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रसिद्ध गार्गी कॉलेज से की है, जहां से उन्होंने हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की.