‘8 बार पूछे थे गंदे सवाल…’, समय रैना ने बताया क्यों नहीं हटाया था रणवीर इलाहाबादिया का विवादित कॉमेंट

मशहूर कॉमेडियन Samay Raina ने हाल ही में YouTube पर नया वीडियो निकाला. इस वीडियो में उन्होंने ये भी बताया है कि आखिर क्यों उन्होंने रणवीर इलाहाबादिया का विवादित कॉमेंट नहीं हटाया
Samay Raina

समय रैना

मशहूर कॉमेडियन Samay Raina ने हाल ही में YouTube पर नया वीडियो निकाला. फिलहाल ये वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. वीडियो पर 15 घंटे में 5.6 मिलियन पार व्यूज आ चुके हैं. इस वीडियो में उन्होंने अपने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) के दौरान हुए विवाद को लेकर खुलकर बात की. इसमें उन्होंने उस कठिन समय के बारे में कई बातें बताईं.

क्यों नहीं हटाया रणवीर का विवादित सवाल

सबसे बड़ी बात इस वीडियो में उन्होंने ये भी बताया है कि उस दौरान उन्होंने विवादित वीडियो में रणवीर इलाहाबादिया का वो विवादित सवाल क्यों नहीं हटाया था. समय रैना ने हाल ही में YouTube पर अपनी नई वीडियो “Still Alive” डाली, जिसमें उन्होंने उस कंट्रोवर्सी के दौरान हुए पीछे के स्ट्रगल को बताया. इस वीडियो में वह कहते है कि विवाद को बाद से लगातार लोग उनसे पूछ रहे थे कि, आप अपने आप को इतना बुद्धिमान समझते है तो फिर रणवीर को वो गंदा वीडियो से क्यों नहीं हटाया.

समय रैना ने कहा मम्मी कसम

समय रैना ने कहा कि मम्मी कसम कह रहा हूं, रणवीर ने तो उस एपिसोड में 7 से 8 बार उल्टे सीधे सवाल पूछे थे. जब मै एडिट करने बैठा तो लगा कि इसने तो बहुत गंदी बातें कर दी. मैने सोचा एक सवाल रहने देता हूं. उन्होंने आगे कहा कि मैने अपनी तरफ से 99.9 प्रतिशत बैक्टेरिया तो हटा दिए थे. लेकिन उन्हें क्या पता था कि एक परसेंट से ही पैंडामिक आ जाएगा.

अमेरिका जा रहे थे समय रैना

समय ने बताया कि उस समय वह अपने शो के लिए अमेरिका जा रहे थे और फ्लाइट में ही ये वीडियो एडिट किया था. जैसे ही समय रैना सिएटल पहुंचे उन्होंने इसे अपलोड कर दिया. उन्होंने कहा कि जब पहले दिन ये वीडियो अपलोड किया तो कुछ नहीं हुआ लेकिन दूसरे दिन थोड़ा नेगेटिव कमेट्स आना शुरू हुए. तीसरी दिन मामला और ज्यादा बढ़ गया.

जब समय ने किया एक्स अकाउंट ओपन

जब समय ने एक्स अकाउंट ओपन किया तो देखा कि रणवीर इलाहाबादिया 1 नंबर पर ट्रेंड कर रहा हैं और दूसरे नंबर पर खुद समय रैना. समय रैना ने बताया कि अमेरिका में शो से पहले उन्हें पता चला कि बात कितनी आगे बढ़ चुकी है और शो से पहले ही उन्हें एंग्जाइटी अटैक आ गया. फिर उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था, वह बताते है कि फिर उन्हें नींद गी गोलियां लेनी पड़ी थी.

ये भी पढे़ं- MPESB Exam Calendar 2026: एमपी में 10 बड़ी भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, 3000 से ज्यादा पदों पर युवाओं को मिलेगा मौका

ज़रूर पढ़ें