सीजफायर के बाद भारत के लिए राहत भरी खबर, 15 हजार टन LPG गैस लेकर जहाज पहुंचा भारत

India LPG supply: ईरान और अमेरिका में सीजफायर के बाद दुनियाभर ने राहत की सांस ली है. इस बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार कर भारतीय जहाज ग्रीन आशा मुंबई के पोर्ट पर पहुंच चुका है. इसमें एलपीजी लोड है.
LPG ship JNPA

ग्रीन आशा जहाज पहुंचा भारत

India LPG supply: ईरान-इजरायल-अमेरिका जंग की वजह से भारत में गैस की किल्लत देखने को मिली है. कई जगहों पर लोगों को गैस के लिए लंबी-लंबी कतारों में लगना पड़ा है. हालांकि अब सीजफायर हो गया है. इसके बाद भारत के लिए भी एक गुड न्यूज आई है. ईरान से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार कर ग्रीन आशा एलपीजी लेकर भारत पहुंच गया है. इसके आने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि भारत में मची गैस की किल्लत से निजात मिलेगा.

भारत का झंडा लगा जहाज ‘ग्रीन आशा’ 15,400 टन LPG (गैस) लेकर Jawaharlal Nehru Port Authority (JNPA) के मुंबई बंदरगाह पर पहुंच गया है.  यह जहाज पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच खतरनाक माने जाने वाले  स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सुरक्षित पार करके भारत पहुंचा है.

जंग के बीच पार किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

JNPA के अनुसार, युद्ध शुरू होने के बाद यह पहला LPG जहाज है जो इस रास्ते से होकर बंदरगाह तक पहुंचा है, इसलिए इसे बहुत अहम माना जा रहा है.  इस जहाज में 15,400 टन गैस है, जो देश की जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी. अच्छी बात यह है कि जहाज, उसका सामान और सभी क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं. यही वजह है कि सीजफायर के बाद ग्रीन आशा का भारत पहुंचना एक गुड न्यूज के तौर पर देखा जा रहा है.

खत्म हो जाएगी गैस की किल्लत

JNPA ने बताया कि इस तरह का सफल सफर दिखाता है कि मुश्किल हालात में भी समुद्री सप्लाई जारी रखी जा सकती है, आने वाले कुछ दिनों के भीतर और भी जहाज भारत पहुंचने वाले हैं, जिन पर एलपीजी के साथ-साथ अन्‍य जरूरी चीजें लोड हैं. उनके पहुंचे से देश में गैस की कमी नहीं होने दी जाएगी.  

भारत लगातार पहुंच रहे जहाज

मुंबई के पास नवी मुंबई में स्थित यह बंदरगाह, जिसे JNPT या न्हावा शेवा भी कहा जाता है, भारत के सबसे बड़े और अहम बंदरगाहों में से एक है और ऊर्जा सप्लाई में बड़ी भूमिका निभाता है. पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव की वजह से इस रूट (होर्मुज जलडमरूमध्य) से आने वाली तेल और गैस की सप्लाई पर असर पड़ रहा है, ऐसे में इस जहाज का सुरक्षित पहुंचना भारत के लिए राहत की खबर है. जंग शुरू होने के बाद अब तक 7 से ज्यादा जहाज भारत आ चुके हैं. 

ये भी पढ़ें: ईरान को ट्रंप की सीधी चेतावनी! हर हाल में हो सीजफायर का पालन, वरना… सैन‍िक तैयार बैठे

ज़रूर पढ़ें