Seedhe Mudde Ki Baat : Instagram में मैसेज-मैसेज करते हैं, तो रुक जाइए!

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Meta ने हाल ही में एक ऐसा फैसला लिया है जिसने प्राइवेसी को लेकर नई बहस शुरू कर दी है. कंपनी ने पुष्टि की है कि वह अपने प्लेटफॉर्म Instagram पर डायरेक्ट मैसेज में मिलने वाले एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन फीचर को बंद करने जा रही है. कंपनी के सपोर्ट पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक यह सुविधा 8 मई 2026 के बाद काम करना बंद कर देगी.

ज़रूर पढ़ें