CG Board 12th Result 2026 Topper: कौन हैं छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं टॉपर जिज्ञासु वर्मा? जानिए सफलता के पीछे की पूरी कहानी
कौन है 12वीं टॉपर जिज्ञासु वर्मा
Jigyasu Verma CG 12th Topper Inspiration Story: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने आज 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है. 12वीं के रिजल्ट में जिज्ञासु वर्मा ने टॉप किया है. वहीं दूसरे नंबर पर बेमेतरा जिले की आत्मानंद स्कूल की छात्रा ओमनी वर्मा ने बाजी मारी है, जबकि तीसरे स्थान पर कृष महंत ने अपनी जगह पक्की की है. परीक्षा परिणाम में जिज्ञासु वर्मा ने 98.60 प्रतिशत हासिल किए हैं.
कौन है प्रदेश टॉपर जिज्ञासु वर्मा?
12वीं बोर्ड परीक्षा के परीणामों में टॉप करने वाले जिज्ञासु वर्मा बलौदा बाजार जिले के पलारी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र हैं. उनके पिता का नाम नरेंद्र कुमार वर्मा और माता का नाम माहेश्वरी वर्मा है. जिज्ञासु ने बोर्ड परीक्षा में 493 अंक प्राप्त करके परीक्षा परिणाम में 98.60 प्रतिशत बनाए और प्रदेश भर में अपने परिवार का नाम रोशन किया है.
प्रदेश भर में टाॅप करने के बाद से ही जिज्ञासु को लगातार बधाई दी जा रही है. रिश्तेदार, दोस्त और उनके पड़ोसी उनको बधाई देने के लिए फोन कर रहे हैं और उनके घर पर लोगों को आना-जाना लगा हुआ है. बेटे की इस सफलता के बाद पूरे परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है. जिज्ञासु ने इस पर कहा है कि उन्होंने गांव और जिले का नाम रौशन कर दिया, जिससे उन्हें बहुत ही अच्छा लग रहा है.
क्या है जिज्ञासु की पढ़ाई का सीक्रेट?
जिज्ञासु वर्मा ने कहा कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी के लिए खास टाइम टेबल बनाया था. उन्होंने बताया कि वैसे तो उनका जितना मन होता था वे उतनी ही पढ़ाई करते थे, लेकिन रोजना पढ़ाई को जरूर करते रहते थे. जिज्ञासु ने बताया कि परीक्षा के दौरान उन्होंने टीवी और सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बना ली थी. परिवार के सदस्य भी उन पर किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाते थे, केवल थोड़ा समझाते थे, जिसके चलते ही उन्होंने 12वीं में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में टॉप किया है. जिज्ञासु ने बताया कि उनका लक्ष्य अब साफ है. जिज्ञासु आगे JEE की तैयारी करना चाहते हैं और उसके लिए वे अभी से जुट गए हैं.
प्रदेश में टॉप करने वाले छात्र- छात्राएं
- पलारी के जिज्ञासु वर्मा- 98.60%
- बेमेतरा की ओमनी वर्मा – 98.20%-
- रायगढ़ के कृष महंत- 97.80%
- दुर्ग की रिया साहू- 97.60%
- महासमुंद की शहनाज परवीन- 97.60%
- गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही की ताहिरा खान- 97.60%
- धमतरी की कुसुमलता बिप्रे 97.40%
- रायुपर की हेमलता साहु 97.40%
- गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के ओमकार कैवर्त 97.40%
- जशपुर की आशा यादव 97.40%
ये भी पढे़ं- CGBSE 10th Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी, संध्या नायक ने किया टॉप, ऐसे चेक करें रिजल्ट