CG Rule Change 1st May: LPG के दाम से लेकर UPI और क्रेडिट कार्ड तक…1 मई 2026 से छत्तीसगढ़ में बदले ये नियम

CG Rule Change in 1st April: आज यानी 1 मई 2026 से छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में कई नियम बदल गए हैं. जहां एक ओर कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें बढ़ गई है. वहीं छत्तीसगढ़ में UPI और क्रेडिट कार्ड से सबंधित नियमों में भी बदलाव किया गया है.
CG Rule Change in 1st May

छत्तीसगढ़ में आज से बदल गए ये नियम

CG Rule Change in 1st April: आज यानी 1 मई 2026 से छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में कई नियम बदल गए हैं. जहां एक ओर कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें बढ़ गई है. वहीं छत्तीसगढ़ में UPI और क्रेडिट कार्ड से सबंधित नियमों में भी बदलाव किया गया है. जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है.

कमर्शियल सिलेंडर के बढ़े दाम

आज 1 मई को छोटे व्यापारियों समेत होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को बड़ा झटका दिया है. जहां छत्तीसगढ़ में 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत 984 रुपए बढ़ा दी गई है. जिसके बाद कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3283 पर पहुंच गई है. पहले इसकी किमत 2,299 रुपये थी.

ATM से कैश निकालना हुआ महंगा

RBI की मंजूरी के बाद अब फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा खत्म होने पर हर बार कैश निकालने के लिए 21 रुपये के बजाय 23 रुपये का शुल्क देना होगा. अपने बैंक के ATM पर 5 और दूसरे बैंक के ATM पर मेट्रो शहरों में 3 व नॉन-मेट्रो में 5 फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा बरकरार रहेगी.

ऑनलाइन गेमिंग पर सख्ती

सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग के लिए नई निगरानी संस्था बनाई है और गेम्स को तीन श्रेणियों (मनी गेम्स, सोशल गेम्स और ई-स्पोर्ट्स) में बांट दिया है. पैसे से जुड़े गेम्स के लिए अब रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा और लेनदेन पर कड़ी नजर रखी जाएगी.

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में आज से ‘सुशासन तिहार’ शुरू, सरकार खुद पहुंचेगी जनता के दरवाजे, समस्याओं होगा समाधान

LPG बुकिंग के नियम बदले

वहीं आज से सरकार एलपीजी बुकिंग और डिलीवरी के नियमों को और सख्त बनाने जा रही है. अब शहरों में सिलेंडर बुक करने के बीच 25 दिन का इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि गांवों में यह समय 45 दिन तक हो सकता है. डिलीवरी के समय ओटीपी आधारित सर्टिफिकेट को स्थाई बनाने की तैयारी है. इससे सब्सिडी वाले सिलेंडरों के दुरुपयोग पर रोक लगाने में मदद मिलेगी.

ज़रूर पढ़ें