OTT पर इस हॉरर फिल्म का तहलका, नेटफ्लिक्स पर आते ही बनी नंबर 1, थ्रिलर ‘Apex’ को पछाड़ा

Netflix Number 1 Film: फ़िल्म 'राकासा' पहले सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और वहां शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब Netflix जैसे ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर तहलका मचा रही है. डिजिटल रिलीज़ के बाद से ही यह लगातार टॉप पर बनी हुई है.
raakaasa film

राकासा फिल्म बनी नंबर 1

Netflix Number 1 Film: आजकल हॉरर-कॉमेडी फिल्मों का काफी क्रेज है. जहां एक तरफ फिल्म ‘भूत बंगला’ सिनेमाघरों में जबरदस्त कमाई कर रही है, वहीं दूसरी तरफ ओटीटी पर भी एक नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म दर्शकों को खूब डरा और मनोरंजन कर रही है. मनोरंजन के हर प्लेटफॉर्म पर फिलहाल इसी जॉनर का जलवा देखने को मिल रहा है.

फिल्म ‘राकासा’ बनी नंबर 1

फ़िल्म ‘राकासा’ पहले सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और वहां शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब Netflix जैसे ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर तहलका मचा रही है. डिजिटल रिलीज़ के बाद से ही यह लगातार टॉप पर बनी हुई है और इसने हाल ही में आई थ्रिलर फ़िल्म ‘एपेक्स’ (Apex) को पछाड़कर नंबर 1 की कुर्सी हासिल कर ली है.

फिल्म को कितनी रेटिंग मिली है?

‘राकासा’ इस साल की सबसे बेहतरीन हॉरर फिल्मों में गिनी जा रही है, जिसे दर्शकों और जानकारों दोनों ने बहुत पसंद किया है. इसे IMDb पर 8.4 की शानदार रेटिंग मिली है, जो इसकी कामयाबी का सबूत है. 2 घंटे 10 मिनट की यह फिल्म इतनी दिलचस्प है कि आप एक पल के लिए भी अपनी नज़रें स्क्रीन से हटा नहीं पाएंगे.

ये भी पढ़ें- अर्चना पूरन सिंह के बेटे के साथ हुआ बड़ा ऑनलाइन स्कैम, क्रेडिट कार्ड से उड़े 87 हजार रुपये

फिल्म ‘राकासा’ की कहानी

तेलुगु फिल्म ‘राकासा’ एक जबरदस्त हॉरर-कॉमेडी है, जो अब अपनी कमाई के लिए भी जानी जाती है. फिल्म की कहानी एक खतरनाक ‘ब्रह्म राक्षस’ और गांव को मिले एक पुराने रहस्यमयी श्राप पर आधारित है. कहानी में वीरू नाम का लड़का अमेरिका से अपनी गर्लफ्रेंड सुखन्या से शादी करने गांव लौटता है, लेकिन वहां वह गलती से एक ऐसी पुरानी शैतानी ताकत को जगा देता है, जिससे पूरा गांव सालों से डरता आ रहा था.

ज़रूर पढ़ें