कौन हैं नंदनी शर्मा, जिन्हें टीम इंडिया के लिए डेब्यू किये बिना टी20 वर्ल्ड कप के लिए मिला मौका

Nandani Sharma: भारतीय महिला तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है. खास बात यह है कि उन्होंने अब तक इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है.
Nandani Sharma

नंदनी शर्मा

Nandani Sharma: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. टीम की कमान हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई हैं. वहीं, उपकप्तान की भूमिका में स्मृति मंधाना नजर आएंगे. टीम में ज्यादातर खिलाड़ियों का चयन उम्मीद के मुताबिक हुआ है, लेकिन एक नाम ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. यह नाम है भारतीय क्रिकेट का उभरता चेहरा तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा का.

कौन हैं नंदनी शर्मा

भारतीय महिला तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा का जन्म 20 सितंबर, 2001 को चंडीगढ़ में हुआ. महिला प्रीमियर लीग 2026 में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए सुर्खियां बटोरीं थी. महिला प्रीमियर लीग में वह हैट्रिक लेने वाली पहली भारतीय गेंदबाज हैं. इसके अलावा एक ही मैच में उन्होंने 33 रन देकर 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया था. इसी दमदार प्रदर्शन के कारण उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया में चुना गया.

यह भी पढ़ें: Women’s T20 World Cup 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मौका, पहले मुकाबले में पाक से होगी टक्कर

टीम इंडिया के लिए नहीं किया डेब्यू

बता दें, 25 वर्षीय नंदनी शर्मा ने अब तक टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है. वह सिर्फ विमंस प्रीमियर लीग में खेलती नजर आई हैं. हालांकि इसके बाबजूद उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया. WPL 2026 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मैच में 17 विकेट लिए थे. बता दें, महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में यह किसी भारतीय गेंदबाज का एक सीजन मे सबसे बेस्ट प्रदर्शन था और इसी प्रदर्शन का उन्हें इनाम मिला है.

क्यों मिला मौका

टी 20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम के एलान के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नंदनी को टीम में शामिल करने के पीछे की वजह बताई हैं. हरमनप्रीत ने बताया कि, अमनजोत कौर और काशवी गौतम चोटिल हैं और इसी वजह से नंदनी शर्मा को मौका दिया गया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी इंग्लैंड कर रहा है. वहां की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मदद साबित होती है. ऐसे में नंदनी शर्मा बेहतर विकल्प साबित हो सकती हैं.

ज़रूर पढ़ें