Jabalpur: ‘एक इंजन में थी तकनीकी खराबी’, बरगी डैम क्रूज हादसे में पायलट का बड़ा दावा
बरगी डैम हादसा, जबलपुर
Jabalpur: जबलपुर के बरगी डैम हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस हादसे में पर्यटकों से भरा क्रूज बरगी बांध में डूब गया और देखते ही देखते एक-एक कर 13 लोंगो की सांसे थम गई. 30 अप्रैल को हुए भयावह क्रूज हादसे को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है. क्रूज के पायलट महेश पटेल ने उच्च स्तरीय जांच के दौरान अपने बयान दर्ज कराते हुए खुलासा किया है कि क्रूज के एक इंजन में खराबी थी.
7 महीने पहले दी जानकारी
महेश ने ये भी बताया कि क्रूज के एक इंजन में खराबी को लेकर उन्होंने करीब 7 महीने पहले अपने मैनेजर को बताया था लेकिन इस तरफ किसी ने भी ध्यान नहीं दिया. महेश पटेल ने ये भी बताया कि इस बारे में मुख्यालय को भी पत्र लिखिकर सूचना दी गई थी. लेकिन भी किसी भी तरह का एक्शन नहीं लिया गया.
उस दर्दनाक मंजर की कहानी
बरगी डैम हादसे की उच्च स्तरीय जांच के तहत बयान दर्ज कराने पहुंचे क्रूज के पायलट महेश पटेल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वो हादसे के वक्त पर्यटकों को छोड़कर पानी में नहीं कूदे थे. महेश पटेल कहते है कि उन्होंने क्रूज में बैठ सभी यात्रियों से लाइफ जैकेट पहनने के लिए कहा था. लोग अपनी जान बचाने के लिए लाइफ जैकेट पहन ही रहे थे कि तभी एक तेज लहर आई और क्रूज पलट गया.
महेश पटेल ने बताया कि इंजन स्टार्ट तो हो जाता था और गियर भी लगते थे, लेकिन पिकअप कम था और स्पीड 12 से ऊपर नहीं जा रही थी. इसी वजह से उस इंजन का उपयोग नहीं किया जाता था और अधिकतर संचालन एक ही इंजन से किया जाता था.
ये भी पढे़ं- बड़वानी में घायल को अस्पताल पहुंचाने के बाद 2 राहगीर आपस में भिड़े, राहवीर योजना के 25 हजार पर किया दावा