South OTT Releases: एक्शन-रोमांस और सस्पेंस का कॉम्बो! इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हुईं साउथ की ये 4 बेहतरीन फिल्में, देखें लिस्ट
ओटीटी रिलीज दिस वीक
South OTT Releases: घर बैठे मनोरंजन की तलाश करने वालों के लिए यह हफ्ता बहुत शानदार होने वाला है. इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दक्षिण भारतीय (साउथ) फिल्मों की धूम रहने वाली है. आपको एक्शन, रोमांस, सस्पेंस और सामाजिक विषयों पर बनी एक से बढ़कर एक नई फिल्में देखने को मिलेंगी. अगर आप भी कुछ मजेदार देखना चाहते हैं, तो इस हफ्ते रिलीज हुई इन साउथ फिल्मों की लिस्ट जरूर देखें.
‘डकैत’
अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ अब 8 मई से अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है. यह एक एक्शन और रोमांस से भरी थ्रिलर फिल्म है जो 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में आई थी. हालांकि, ‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’ जैसी फिल्मों से टक्कर होने के कारण यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. अगर आप इसे थिएटर में नहीं देख पाए थे, तो अब आप आराम से इसे घर पर देख सकते हैं.
‘लव इंश्योरेंस कंपनी’
प्रदीप रंगनाथन और कृति शेट्टी की फिल्म ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ अब 6 मई से अमेज़न प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है. यह एक साइंस फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो 10 अप्रैल 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. हालांकि मेकर्स को इससे काफी उम्मीदें थीं, पर यह बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई. अब आप इस फिल्म का आनंद हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम जैसी भाषाओं में घर बैठे ले सकते हैं.
‘लव मॉकटेल 3’
डार्लिंग कृष्णा और मिलान नागराज की ‘लव मॉकटेल 3’ एक बेहतरीन रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में आई थी. अब यह कन्नड़ फिल्म आखिरकार ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज हो गई है. अगर आप भावुक कर देने वाली और हल्की-फुल्की फिल्में पसंद करते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है और आपको जरूर पसंद आएगी.
‘भरतनाट्यम 2: मोहिनीअट्टम’
अगर आप डार्क कॉमेडी फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो ‘भरतनाट्यम 2: मोहिनीअट्टम’ आपके लिए एक बढ़िया विकल्प है. सईजू कुरुप, जगदीश और सूरज वेंजारामूडु जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म 8 मई से नेटफ्लिक्स पर दिखाई जा रही है. आप आज ही इसे अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.