Raipur: रायपुर के शंकर नगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, यूनीपोल पर चढ़ी महिला, पुलिस की सूझबूझ से बची जान
यूनीपोल पर चढ़ी महिला
Raipur: आज राजधानी रायपुर के शंकर नगर मेनरोड स्थित एक यूनीपोल पर महिला चढ़ गई. जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. महिला काफी ऊंचाई पर चढ़कर नीचे कूदने की धमकी दे रही थी, जिससे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और सड़क पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतारा गया.
यूनीपोल पर चढ़ी महिला
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला अचानक यूनीपोल पर चढ़ गई और ऊपर से जोर-जोर से चिल्लाने लगी. वह बार-बार नीचे कूदने की बात कह रही थी, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई. लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था न खराब हो, इसके लिए पुलिस मौके पर तैनात रही.
पुलिस ने महिला को दी समझाइश
मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ SDRF की टीम मौके पर पहुंची. जवानों ने काफी सूझबूझ और सतर्कता के साथ महिला को समझाने का प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया.
महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं
पुलिस युवती को अपने साथ थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. शुरुआती जांच में पता चला है कि, युवती मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. हालांकि उसने किसी तरह की परेशानी या विवाद से इनकार किया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवती आखिर होर्डिंग पर क्यों चढ़ी थी.