CG News: दुर्ग में तेज रफ्तार कार ने रेड सिग्नल पर खड़ी बाइकों को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, एक गंभीर घायल

CG News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में नाबालिग समेत दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
A car collided with a bike.

कार ने बाइक को मारी टक्कर

CG News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में नाबालिग समेत दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा उस वक्त हुआ जब रेड सिग्नल पर खड़ी दो बाइकों को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए.

मृतकों की पहचान और घायल का इलाज

मृतकों की पहचान भिलाई सुपेला निवासी 17 वर्षीय नूर खान और रायपुर निवासी 55 वर्षीय मनोहर के रूप में हुई है. वहीं, घायल युवक सलीम का निजी अस्पताल के ICU में इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि नूर खान और सलीम एक ही स्कूटी पर सवार थे और दोनों AC बनाने का काम करते थे.

रेड सिग्नल पर हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार, तीन युवक दो अलग-अलग बाइक पर सवार होकर सुपेला से पावर हाउस की ओर जा रहे थे. जैसे ही वे चंद्रामौर्या चौक पहुंचे, वहां रेड सिग्नल होने के कारण रुक गए. इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार क्रमांक CG07BR0571 ने दोनों बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई लापरवाही

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने नूर खान और मनोहर को मृत घोषित कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार चालक काफी तेज गति में वाहन चला रहा था और सिग्नल तोड़ते हुए उसने बाइक सवारों को टक्कर मार दी.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है. मामले की जांच के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हादसे की असली वजह स्पष्ट हो सके. शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आई है.

ये भी पढ़ें- Ambikapur: प्रेग्नेंट पत्नी को दी निर्मम मौत हत्या, पोस्टमार्टम कर रहे डॉक्टर के भी उड़ गए होश, आरोपी गिरफ्तार

ज़रूर पढ़ें