छत्तीसगढ़ में बकरीद पर सख्ती, खुले में कुर्बानी पर लगी रोक, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना

CG News: आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) के त्योहार को देखते हुए छत्तीसगढ़ में प्रशासन और राज्य वक्फ बोर्ड पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गए हैं.
Chhattisgarh State Waqf Board (File Photo)

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड(File Photo)

CG News: आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) के त्योहार को देखते हुए छत्तीसगढ़ में प्रशासन और राज्य वक्फ बोर्ड पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गए हैं. राज्य में कानून व्यवस्था, स्वच्छता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए वक्फ बोर्ड द्वारा एक बेहद सख्त और विस्तृत गाइडलाइन जारी की गई है.

छत्तीसगढ़ में बकरीद पर सख्ती

इन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और 50 हजार तक का भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है. छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर खाका तैयार किया गया है.

खुले स्थानों पर कुर्बानी पर पूर्ण प्रतिबंध

    गाइडलाइन के मुताबिक, बकरीद के दिन सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, मैदानों या किसी भी खुले इलाके में कुर्बानी देने पर पूरी तरह रोक रहेगी. कुर्बानी केवल प्रशासन द्वारा अधिकृत स्लॉटर हाउस (बूचड़खानों) या निजी परिसरों के भीतर ही की जा सकेगी. प्रशासन का कहना है कि यह फैसला त्योहार के दौरान स्वच्छता बनाए रखने और दूसरे समुदायों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने के उद्देश्य से लिया गया है. इसके लिए नगर निगम की टीमों को विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं.

    शिफ्ट में होगी नमाज

    इसके अलावा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और सुरक्षा के लिहाज से नमाज का समय तय कर दिया गया है. राज्यभर की प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह 6:00 बजे से 11:00 बजे के बीच अलग-अलग शिफ्टों में नमाज अदा की जाएगी. वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि पिछले साल की तरह इस बार भी सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी, जिससे आम जनता को ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं से जूझना न पड़े.

    ये भी पढ़ें: Kanker: मासूम की मौत के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़, पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा

    डीजे और तेज आवाज पर पाबंदी

    त्योहार के दौरान डीजे बजाने और निर्धारित डेसिबल सीमा से अधिक तेज आवाज में साउंड सिस्टम का उपयोग करने पर सख्त पाबंदी रहेगी. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखने के लिए पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीमें लगातार गश्त करेंगी. मख्त संदेशः वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि वर्तमान में जारी दिशा-निर्देशों का पूरे प्रदेश में शत-प्रतिशत पालन कराया जा रहा है. सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं और प्रशासन द्वारा तय किए गए नियमों के दायरे में रहकर ही सारे धार्मिक आयोजन पूरे करें.

    ज़रूर पढ़ें