राम चरण-जाह्नवी की ‘पेद्दी’ करेगी जमकर कमाई! 600 रुपये की टिकट, हर रोज 5 शो, आंध्रा में स्पेशल शो की इजाजत
राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर मूवी 'पेद्दी' 4 जून को रिलीज होगी
Peddi Movie Ticket: एक्टर राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने आ रही है. बुची बाबू सना के डायरेक्शन में बनी मूवी 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. ये स्पोर्ट्स ड्रामा तेलुगू फिल्म है. निर्माताओं ने इसके लिए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में स्पेशल शो और टिकट के दाम बढ़ाने की मांग की थी. इसे केवल आंध्र में ही अनुमति मिल पायी है.
फिल्म की टिकट 600 रुपये होगी
दरअसल, निर्माताओं ने आंध्र प्रदेश की सरकार से राज्य में स्पेशल शो आयोजित करने और टिकट की कीमत बढ़ाने को लेकर संपर्क किया था. नव भारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में इसके लिए इजाजत मिल गई है. फिल्म ‘पेद्दी’ का प्रीमियर शो 3 जून रात 8 बजे से होगा. टिकटों की कीमत 600 रुपये रखी गई है. इसके साथ ही फिल्म के रिलीज के पहले हफ्ते के लिए सिंगल स्क्रीन टिकटों में 100 रुपये और मल्टी स्क्रीन के लिए 125 रुपये बढ़ाने की अनुमति मिल गई है. हर दिन 5 शो चलाने की अनुमति मिल गई है. टिकट की कीमत बढ़ाने और शो की संख्या बढ़ाने से कलेक्शन में इजाफा होगा.
तेलंगाना में मामला अटका
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेलंगाना में पेद्दी के फैंस अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. तेलंगाना हाई कोर्ट ने ‘पेद्दी’ के लिए प्राइस हाइक पर राज्य सरकार को निर्देश देने से मना कर दिया है. फिल्म रिलीज के पहले हफ्ते में ही मैत्री मूवी के मेकर्स ने टिकट के प्राइस बढ़ाने को लेकर याचिका दायर की थी. इस मामले में पहले ही मामला लंबित है. उन्होंने तर्क दिया कि पहले कोर्ट में कई मामले लंबित हैं. इस मामले में तत्काल फैसले भ्रम की स्थिति बन जाएगी. इसके बाद निर्माताओं ने याचिका वापस ले ली है.
ये भी पढ़ें: रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में साथ दिखेंगे पवन सिंह-निरहुआ, तेज प्रताप यादव की एंट्री से मचा धमाल
फिल्म की स्टारकास्ट
इस फिल्म में राम चरण और जाह्नवी कपूर के अलावा शिव राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बमन ईरानी हैं. फिल्म का म्यूजिक मशहूर संगीतकार एआर रहमान ने दिया है. ‘पेद्दी’ का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है और वेंकट सतीश किलारू ने बनाया है.