मुरैना: राशन डीलर की ‘हिटलरशाही’, अंगूठा लगवाकर न राशन दिया न पैसे, जानें पूरा मामला

मुरैना/मनोज शर्मा: पहाड़गढ़ जनपद क्षेत्र से सरकारी राशन वितरण में धांधली और राशन डीलर की तानाशाही का एक बड़ा मामला सामने आया है.
Morena news

राशन डीलर की 'हिटलरशाही'

मुरैना/मनोज शर्मा: पहाड़गढ़ जनपद क्षेत्र से सरकारी राशन वितरण में धांधली और राशन डीलर की तानाशाही का एक बड़ा मामला सामने आया है. जनपद की ग्राम पंचायत बिश्नोई के आश्रित गांव (मजरा) ‘मुरली का पूरा’ में राशन डीलर का ‘हिटलरशाही’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने पूरे प्रशासनिक सवाल खड़े हो रहे हैं.

​क्या है पूरा मामला?

​सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार, राशन डीलर पात्रता धारी ग्रामीणों का राशन देने के नाम पर मशीन पर उनका अंगूठा लगवा लेता है और पर्ची भी काट देता है। इसके बाद ग्रामीणों को यह आश्वासन दिया जाता है कि उन्हें राशन के बदले पैसे दिए जाएंगे।
​ग्रामीणों का आरोप है कि अंगूठा लगवाने के बाद डीलर द्वारा न तो राशन दिया जाता है और न ही पैसे.

महीना पूरा होने पर पर्चियों हो जाएगी निरस्त

हद तो तब हो जाती है जब महीना पूरा होने पर उन पर्चियों को निरस्त (कैंसिल) कर दिया जाता है. इस धोखाधड़ी के कारण ग्रामीणों को उनके हक के राशन से महरुम होना पड़ रहा है. ग्रामीणों में भारी आक्रोश,नजर आ रहा है प्रशासन से गुहार लगाई ,​इस धांधली को लेकर ‘मुरली का पूरा’ गांव के निवासियों में भारी रोष व्याप्त है.

वायरल वीडियो के माध्यम से परेशान और आक्रोशित ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से इस मामले की जांच करने और क्षेत्र की राशन वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने की गुहार लगाई है. ग्रामीणों की मांग है कि आरोपी राशन डीलर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए.

ये भी पढ़ें: ‘न धाम में रहेंगे, न कथा करेंगे…’ शादी की चर्चा के बीच बाबा बागेश्वर का बड़ा फैसला

ज़रूर पढ़ें