9 साल के मासूम की फरियाद पर पिघला SP का दिल, पास बिठाकर पिलाया पानी; लोग बोले- अधिकारी ने दिल जीत लिया

एसपी ने बच्चे से परेशानी के बारे में पूछा. जिस पर बच्चे ने जवाब देते हुए कहा कि पापा मेरी मम्मी को मारते हैं.
In Morena, the SP personally gave water to a 9-year-old child during a public grievance hearing.

मुरैना में एसपी ने जनसुनवाई के दौरान 9 साल के बच्चे को अपने हाथों से पानी पिलाया.

Input- मनोज शर्मा

Morena News: मुरैना पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने जनसुनवाई के दौरान संवेदनशीलता और मानवीयता का परिचय देते हुए 9 साल के मासूम की फरियाद सुनी. जनसुनवाई में अपनी समस्या लेकर पहुंचे बच्चे को एसपी ने अपने पास बिठाया, उसे पानी पिलाया और धैर्यपूर्वक उसकी पूरी बात सुनी.

पापा मेरी मम्मी को मारते हैं

9 साल का बच्चा अपनी मां के साथ पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना की जनसुनवाई में पहुंचा था. बच्चे की मां के साथ उसका पति शराब पीकर मारपीट करता है. आए दिन पति की प्रताड़ना से परेशान होकर महिला एसपी धर्मराज मीना से शिकायत करने पहुंची थी. बच्ची भी मां के साथ एसपी के जनसुनवाई कक्ष में पहुंचा. जिस वक्त एसपी धर्मराज मीना महिला की शिकायत सुन रहे थे, बच्चा डरकर कांपने लगा. इसके बाद एसपी ने बच्चे को अपने पास बुला लिया. एसपी ने बच्चे से परेशानी के बारे में पूछा. जिस पर बच्चे ने जवाब देते हुए कहा कि पापा मेरी मम्मी को मारते हैं.

SP ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने का आदेश दिया

इसके बाद एसपी ने बच्चे की मां से पूछा कि बच्चे का कोई और भाई-बहन है, तो मां ने कहा कि बच्चे का एक बड़ा भाई है. पति बड़े बेटे को तो अपने साथ रखना चाहता है, लेकिन छोटे बच्चे के साथ मारपीट करता है. इसके बाद एसपी ने तुरंत अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए.

वीडियो वायरल होने पर लोगों ने SP की तारीफ की

पुलिस अधीक्षक का यह व्यवहार वहां मौजूद लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया. आमतौर पर पुलिस अधिकारियों के पास बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता पहुंचते हैं, लेकिन एक छोटे बच्चे की बात को प्राथमिकता देकर सुनना उनकी संवेदनशील कार्यशैली को दर्शाता है. एसपी धर्मराज मीना की इस पहल की लोगों ने सराहना की और इसे जनता के प्रति पुलिस की जवाबदेही एवं मानवीय दृष्टिकोण का उदाहरण बताया. सोशल मीडिया पर भी यह तस्वीर लोगों का दिल जीत रही है, जहां मासूम को अपने पास बैठाकर उसकी बात सुनते हुए एसपी की संवेदनशील छवि सामने आई है.

ये भी पढ़ें: आलीराजपुर: धन्यवाद देने जनसुनवाई पहुंचे ग्रामीण, आदिवासी परंपरा से किया कलेक्टर का सम्मान, जानें पूरा मामला

ज़रूर पढ़ें