CG में मोहर्रम के कार्यक्रमों में डीजे बजाया तो होगा एक्शन!
छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने मोहर्रम, उर्स और अन्य इस्लामी धार्मिक आयोजनों को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं. वक्फ बोर्ड ने सभी ताजिया, उर्स और दरगाह समितियों से अपील की है कि धार्मिक आयोजनों के दौरान डीजे, धुमाल, बैंड-बाजा, आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए.