वैभव सूर्यवंशी के बाद उनके छोटे भाई आशीर्वाद ने उड़ाया गर्दा, सिर्फ इतनी गेंदों में जड़ा शतक

Ashirwad Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के छोटे भी आशीर्वाद सूर्यवंशी ने शानदार शतक जड़कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
Ashirwad Sooryavanshi

आशीर्वाद सूर्यवंशी

Ashirwad Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट में इन दिनों 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के चलते लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. बेहद कम उम्र में वैभव ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं. अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियां बटोर रहे हैं. आशीर्वाद ने हाल ही में समस्तीपुर में एक स्थानीय प्रैक्टिक मैच में शानदार शतक जड़कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

आशीर्वाद सूर्यवंशी ने जड़ा शतक

दरअसल हाल ही में समस्तीपुर में खेले गए एक स्थानीय प्रैक्टिक मैच में वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन करते हुए शानदार शतक जड़ दिया है. इस मैच में आशीर्वाद ने 87 गेंदों पर 103 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 20 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. आशीर्वाद के इस शतक की जानकारी उनके बड़े भाई उज्ज्वल सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर के दी.

यह भी पढ़ें: IND A vs AUS A: अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 200 के स्ट्राइक रेट से कूटे रन, सिर्फ इतनी गेंद में बनाए 44 रन

भाई ने शेयर की स्टोरी

बता दें, आशीर्वाद सूर्यवंशी की इस शानदार पारी की जानकारी उनके बड़े भाई उज्ज्वल सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शेयर की. उज्जल ने अपने इंस्टाग्राम पर मैच की तस्वीरें और स्कोरकार्ड शेयर करते हुए बताया कि आशीर्वाद ने अपने करियर का पहला शतक जड़ दिया है. इसी के साथ उन्होंने तीन हार्ट इमोजी भी शेयर किए.

पिता ने दी प्रतिक्रिया

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी धमाकेदार बल्लेबाजी कर पहले ही भारतीय क्रिकेट में अपनी एक खास पहचान बना चुके हैं. अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद ने यह शानदार शतक जड़कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. आशीर्वाद के इस शतक के बाद उनके पिता संजीव सूर्यवंशी ने फेसबुक पर लोगों से अपना आशीर्वाद और प्रेम बनाए रखने को कहा.

ज़रूर पढ़ें