छत्तीसगढ़ में घूमने के लिए 5 सबसे अनोखी जगह, खूबसूरती देख भूल जाएंगे हिल स्टेशन
CG Tourism: छत्तीसगढ़ अपनी बेमिसाल प्राकृतिक सुंदरता, प्राचीन संस्कृति और अनसुलझे रहस्यों के लिए मशहूर है. अगर आप भीड़-भाड़ से दूर किसी अनोखी जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो छत्तीसगढ़ एक बेहतरीन विकल्प है.
छत्तीसगढ़ में घूमने के लिए कई जगहें हैं, लेकिन पांच ऐसी खास जगहें हैं जो सचमुच पर्यटकों का दिल जीत लेती हैं.
अगर आप भीड़-भाड़ से दूर कुछ खास जगहों पर घूमना चाहते हैं, तो आप इन जगहों की यात्रा करने का प्लान बना सकते हैं.
चित्रकोट जलप्रपात - बस्तर जिले में इंद्रावती नदी पर स्थित यह भारत का सबसे चौड़ा झरना है. मानसून के मौसम में इसका विशाल आकार और जोरदार गर्जना देखने लायक होती है. इसे भारत का नियाग्रा फॉल्स भी कहा जाता है.
तीरथगढ़ जलप्रपात - बस्तर जिले के मुनगा बहार नदी पर स्थित तीरथगढ़ जलप्रपात छत्तीसगढ़ के सबसे खूबसूरत झरनों में से एक है.
मैनपाट - सरगुजा जिले में स्थित मैनपाट छत्तीसगढ़ की खूबसूरत और अनोखी जगहों की सूची में सबसे ऊपर है. इसे छत्तीसगढ़ का शिमला और छोटा तिब्बत भी कहा जाता है.
भोरमदेव मंदिर - कबीरधाम (कवर्धा) जिले में स्थित भोरमदेव मंदिर वास्तुकला का एक बेहतरीन उदाहरण है. 11वीं सदी का यह मंदिर अपनी नागर-शैली की नक्काशी और कामुक मूर्तियों के कारण छत्तीसगढ़ का खजुराहो कहलाता है.
कुटुंबसर गुफा - कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित कुटुंबसर गुफा जमीन के नीचे बनी चूना-पत्थर की एक प्राकृतिक गुफा है. यह भारत की सबसे गहरी और सबसे रहस्यमयी गुफाओं में से एक है.