IND W VS PAK W: टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से रौंदा, दीप्ति शर्मा ने खोला ‘पंजा’
भारत बनाम पाकिस्तान (सोर्स-BCCI Women)
IND W vs PAK W: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 64 रन से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत कर दी है. बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में खेले गए इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने स्मृति मंधाना की 68 रनों की पारी के दमपर निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 17 ओवर में ही 106 रनों पर ढेर हो गई. भारत के लिए इस मैच में दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में महज 10 रन देकर 5 विकेट झटके.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़
पाकिस्तान- गुल फ़िरोज़ा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), आयशा ज़फर, सायरा जबीन, आलिया रियाज़, नतालिया परवेज़, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, नशरा संधू, तस्मिया रुबाब, सादिया इक़बाल