IND A VS SL A: 143 रनों पर गिर गए थे 7 विकेट, फिर IPL स्टार सूर्यांश-विपराज ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

IND A VS SL A: दांबुला में 15 जून को भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 265 रन बनाए.
IND A VS SL A

भारत ए बनाम श्रीलंका ए

IND A VS SL A: दांबुला में 15 जून को भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 265 रन बनाए. इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. वैभव सूर्यवंशी से लेकर ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा जैसे स्टार खिलाड़ी इस मैच में फ्लॉप साबित हुए. लेकिन फिर सूर्यांश शेडगे और विपराज निगम ने मोर्चा संभाला और भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.

143 रनों पर गिर गए थे 7 विकेट

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और महज 39 रन के स्कोर पर टीम को दोनों सलामी बल्लेबाज आउट हो गए थे. इसके बाद कप्तान तिलक वर्मा ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी की और जैसे-तैसे टीम के स्कोर को 100 के करीब पहुंचाया. एक समय भारत ने 2 विकेट खोकर 91 रन बना लिए थे, लेकिन अगले 52 रनों के अंदर ही टीम ने 5 विकेट गंवा दिए. टीम के लगातार विकेट गिरते रहे और देखते ही देखते भारत ने 143 रन के स्कोर में अपने 7 विकेट खो दिए.

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया में आते ही फैल हो गए वैभव सूर्यवंशी? क्यों 50 रन बनाना भी हो रहा मुश्किल

सूर्यांश-विपराज ने संभाला मोर्चा

इसके बाद सूर्यांश शेडगे और विपराज निगम ने मोर्चा संभाला और आठवें विकेट के लिए 104 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की. आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने वाले विपराज निगन ने 49 गेंदों में 51 रन की पारी खेली. वहीं, पंजाब किंग्स के स्टार बल्लेबाज शेडगे ने 66 गेंदों में 72 रन की पारी खेली और भारत के स्कोर को 265 रनों तक पहुंचाया.

पहले मैच में श्रीलंका को मिली थी हार

बता दें, इस ट्राई नेशन सीरीज में भारत ए और श्रीलंका ए की टीमें दूसरे बार आमने-सामने आई हैं. पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 8 रनों से हरा दिया था. उसके बाद टीम इंडिया को अफगानिस्तान के हाथों DLS मेथर्ड से 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

ज़रूर पढ़ें