IND W VS NED W: महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन, पहली बार बनाया इतना बड़ा स्कोर

IND W VS NED W: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने अपना दूसरा मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेला. इस मैच में भारत ने 209 रन का स्कोर बनाकर इतिहास रच दिया है.
Indian Women's Team

भारतीय महिला टीम (BCCI Women Photo)

Indian Women Team: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 10वें मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है. इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात करते हुए नीदरलैंड के खिलाफ 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 209 रनों का बड़ा स्कोर बना दिया है. महिला टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने पहली बार 200 से अधिक रन बनाए हैं. इसी के साथ किसी भी एशियाई टीम द्वारा महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ये अब तक का बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है.

स्मृति मंधाना-शेफाली वर्मा की शतकीय साझेदारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को उपकप्तान स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने आक्रामक शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और पहले विकेट के लिए सिर्फ 11.4 ओवरों में 115 रनों की शतकीय साझेदारी खेल डाली. शेफाली ने मैदान के चारों ओर जबरदस्त शॉट लगाए और सिर्फ 38 गेंदों मे 10 चौके की मदद से 55 रन की तूफानी पारी खेली.

यह भी पढ़ें: ICC T20I Ranking: आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, दीप्ति शर्मा ने टॉप-5 में मारी एंट्री

स्मृति ने खेली तूफानी पारी

वहीं, भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना ने भी दूसरे छोर ने मोर्चा संभाला रखा और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. नीदरलैंड के खिलाफ स्मृति ने 47 गेंदों में 74 रनों की तूफानी पारी खेली. उनकी इस पारी में 11 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का शामिल रहा. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यह मंधाना की लगतार दूसरी फिफ्टी है. इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी.

बनाया तीसरा सबसे बड़ा स्कोर

इस मैच में भारतीय टीम ने न सिर्फ पहली बार 200 से ज्यादा रन बनाए हैं, बल्कि महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह अब तक का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बन गया है. इससे पहले इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड ने 12 जून को बांग्लादेश के खिलाफ 219 रनों का विशाल स्कोर बनाया था. जो अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले 2023 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ 213 रन कूटे थे.

ज़रूर पढ़ें