Peddi OTT Release: थिएटर के बाद OTT पर धमाल मचाएगी राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’, जानें कब-किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

Ram Charan Peddi OTT: 'पेद्दी' 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में पहली बार राम चरण और जाह्नवी कपूर की जोड़ी देखने को मिली. फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है. फैंस और कई लोगों ने फिल्म को लेकर अलग-अलग राय दी.
Peddi OTT Release

ओटीटी के इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म पेद्दी

Peddi Streaming Platform Update: राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेद्दी’ सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और यह बॉक्स ऑफिस पर सफल रही. इसमें राम चरण और जाह्नवी कपूर लीड रूल में हैं. फिल्म एक खिलाड़ी के संघर्ष और सफलता की प्रेरणादायक कहानी दिखाती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि यह फिल्म कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी.

फिल्म को मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया

‘पेद्दी’ 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में पहली बार राम चरण और जाह्नवी कपूर की जोड़ी देखने को मिली. फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है. फैंस और कई लोगों ने फिल्म को लेकर अलग-अलग राय दी. कई लोगों ने राम चरण की दमदार एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ की, जबकि कुछ दर्शकों को फिल्म की कहानी और जाह्नवी कपूर के किरदार को लेकर शिकायत रही.

ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे?

जो लोग यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, उनके लिए अच्छी खबर है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के डिजिटल राइट्स Netflix के पास हैं. उम्मीद है कि ‘पेद्दी’ 2 जुलाई 2026 से Netflix पर तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में स्ट्रीम होगी. वहीं हिंदी वर्जन 30 जुलाई 2026 को रिलीज हो सकता है, क्योंकि हिंदी रिलीज के लिए थिएटर में आठ हफ्ते का समय पूरा होना जरूरी माना जाता है.

ये भी पढ़ें-‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दो दिन में कमाए 34 करोड़ से ज्यादा

फिल्म की स्टार कास्ट

‘पेद्दी’ साल 2026 की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है. इसे बुची बाबू सना ने लिखा और निर्देशित किया है. फिल्म में राम चरण, जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं. अब देखना यह होगा कि OTT में रिलीज होने के बाद यह फिल्म कितना तहलका मचाएगी.

ज़रूर पढ़ें