UP के कासगंज में ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश, महिला पायलट घायल; बिजली के तार से टकराने से हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि बिजली के तारों में उलझकर एयरक्राफ्ट हाईवे पर गिर पड़ा. वहीं मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने घायल महिला पायलट को अस्प्ताल पहुंचाया.
A trainee aircraft crashed in Kasganj.

कासगंज में ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया.

UP News: उत्तर प्रदेश के कासगंज में ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. इसमें ट्रेनी महिला पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया. ट्रेनी एयरक्राफ्ट अलीगढ़ स्थित चेतक एविएशन का था. बताया जा रहा है कि बिजली के तारों में उलझकर एयरक्राफ्ट हाईवे पर गिर पड़ा. वहीं मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने घायल महिला पायलट को अस्प्ताल पहुंचाया.

50 फीट ऊंचाई से गिरा एयरक्राफ्ट

पूरा मामला पुलिस लाइन के पीछे बरेली-मथुरा सिक्स लेन हाईवे का है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एयरक्राफ्ट जमीन से लगभग 50 फीट की ऊंचाई पर डगमगाता हुआ दिखाई दे रहा था. इसके बाद अचानक बिजली के तारों से जा टकराया और क्रैश होकर नीचे गिर गया. हादसा दोपहर लगभग साढे़ 3 बजे का बताया जा रहा है. वहीं सूचना मिलते ही अलीगढ़ स्थित चेतक एविएशन की पूरी टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके की घेराबंदी कर रेस्क्यू में जुट गई.

मुंबई की रहने वाली है ट्रेनी पायलट

जानकारी के मुताबिक घायल ट्रेनी पायलट कायनात खान(27) मुंबई की रहने वाली हैं. कायनात चेतक एविएशन में ही प्रशिक्षण ले रही हैं. वहीं हादसे के बाद आसपास के लोग के लोग इकट्ठा हो गए, हालांकि गनीमत ये रही कि सिक्स लेन हाईवे पर हादसे के वक्त कोई भी व्यक्ति या वाहन नहीं था. जिसके कारण कोई बड़ा हादसा होने से टल गया. बताया जा रहा है कि ट्रेनी पायलट के अलावा एक अन्य व्यक्ति भी हादसे में घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती करवयाा गया है. हालांकि जिस वक्त हादसा हुआ उस समय एयरक्राफ्ट में केवल ट्रेनी पायलट कायनात खान ही मौजूद थीं.

DGCA से मान्यता प्राप्त है चेतक एविएशन

जिस चेतक एविएशन का एयरक्राफ्ट दुर्घटना का शिकार हुआ है. वो डीजीसीए से मान्यता प्राप्त संस्थान है. जो कि पायलट को ट्रेनिंग देता है. मौके पर पहुंचे चेतक एविएशन के अधिकारियों ने बताया कि हादसे को लेकर अभी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. जांच के बाद हादसे की सही वजह का पता चल सकेगा.

ये भी पढ़ें: UP Vidhansabha Election 2027: माफिया बृजेश सिंह लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, पूर्वांचल में मचेगी खलबली!

ज़रूर पढ़ें