भारत की हार पर गौतम गंभीर पर भड़के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी, सरेआम उड़ाई हेड कोच की धज्जियां

Manoj Tiwari: भारत और आयरलैंड के बीच हाल ही में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा. भारत की इस हार के बाद हर तरफ उनकी आलोचना हो रही है.
Manoj Tiwari or Gautam Gambhir

मनोज तिवारी और गौतम गंभीर

Manoj Tiwari: भारत और आयरलैंड के बीच हाल ही में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा. भारत की इस हार के बाद हर तरफ उनकी आलोचना हो रही है. इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज मनोज तिवारी ने अब भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर पर भड़ास निकाली है और सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई है.

भारत की हार से भड़के मनोज तिवारी

दरअसल आयरलैंड से मिली शर्मनाक हार के बाद पूर्व भारतीय बल्लेबाज मनोज तिवारी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, अब इस टी20 सीरीज में भारत की हार के लिए नए कप्तान श्रेयस अय्यर को दोषी ठहराया. लेकिन यह सिर्फ अय्यर की हार नहीं है. बल्कि दूसरे बल्लेबाज भी रन बनाने में नकाम रहे. लेकिन इस हार के लिए पूरा सिस्टम सिर्फ श्रेयस को निशाना बनाएगा. असली समस्या खिलाड़ी नहीं, बल्कि ड्रेसिंग रूम में बैठा वह शख्स है, जिसके फैसलों पर कोई सवाल नहीं उठाता. अब इस मुद्दे पर खुलकर बात करने का समय आ गया है.’

यह भी पढ़ें: आयरलैंड के हाथों भारत की हार के बाद इस क्रिकेट बोर्ड ने गौतम गंभीर का उड़ाया मजाक, कहा-अपने कोचिंग स्टाफ में आपको नहीं चाहते

वैभव को लेकर उठाए सवाल

पूर्व भारतीय क्रिकेट मनोज तिवारी ने 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल न करने को लेकर भी सवाल उठाए हैं. मनोज ने कहा,’वैभव को पहले ही मैच से टीम में क्यों नहीं खिलाया गया? आपने उन खिलाड़ियों पर भरोसा किया जिन्होंने आईपीएल से पहले हुए टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन किया था और उम्मीद थी कि वे आयरलैंड के खिलाफ भी वही प्रदर्शन दोहराएंगे’

वाशिंगटन सुंदर को बाहर करने पर उठाए सवाल

बता दें, आयरलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मैच में प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे को प्लेइंग 11 में शामिल कर डेब्यू का मौका दिया, जबकि स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया था. मैनेजमेंट के इस फैसले पर भी मनोज तिवारी ने सवाल उठाते हुए कहा कि सेलेक्शन में निरंतरता की कमी साफ नजर आई.

ज़रूर पढ़ें