‘Ladies & Ladies’ खूंखार एक्शन से भरपूर Toxic का टीजर रिलीज, बोल्डनेस के तड़के के साथ हुई लेडी स्टारकास्ट रिवील

Toxic Teaser out: यश की 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' साल की मच अवेटेड फिलमों में से एक है. मेकर्स ने 1 मिनट 41 सेकेंड का धांसू फीमेल-सेंट्रिक टीजर रिलीज हो गया है.
Toxic Teaser Out

टॉक्सिक का नया टीजर (फोटो क्रेडिय- एक्स)

Toxic Teaser Out: यश की ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ साल की मच अवेटेड फिलमों में से एक है. मेकर्स ने 1 मिनट 41 सेकेंड का धांसू फीमेल-सेंट्रिक टीजर रिलीज कर दिया है. टीजर देखने के बाद से फैंस के बीच फिल्म को लेकर रोमांच और बढ़ गया है. टीजर देखकर ये तो साफ पता चलता है कि फिल्म में बोल्डनेस और एक्शन का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा. पिछले कई महीनों से फिल्म में यश के किरदार राया पर ही सारा हाईलाइट रहा है लेकिन अब मेकर्स ने फिल्म की स्टार-स्टडेड फीमेल कास्ट पर फोकस किया है.

डिस्क्लेमर से होती है टीजर की शुरूआत

टीजर वीडियो की शुरूआत एज वेस्ड डिस्क्लेमर से होती है. “बच्चों… दूर रहो, पेरेंट्स श्योर करें कि आपके बच्चे दूर रहें, ग्रैंड पेरेंट्स….पक्का करें कि आपके बच्चों के बच्चे दूर रहें, ग्रेट ग्रैंड पेरेंट्स अपने रिस्क देखें.” टीजर में यश और पांचो लेडी स्टार के बीच जबरजस्त एक्शन देखने को मिल रहा है. हर स्टार को बहुत बारीकी से डिज़ाइन किए गए, रेट्रो-गोथिक सीन में दिखाया गया है और फिर उन्हें मेन स्टोरी से जोड़ा गया है.

दमदार स्टारकास्ट के साथ सिनेमाघरों में देगी दस्तक

हालांकि टीजर में कहानी को रिवील नहीं किया गया है. टीजर देखकर फिल्म की कहानी किसी भी तरह से समझ नहीं आती है. फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं. यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी की जा रही है. फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी दमदार है. यश के अलावा इसमें कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी.

ये भी पढ़ें-‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दो दिन में कमाए 34 करोड़ से ज्यादा

ज़रूर पढ़ें