61 की उम्र में गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी करेंगे आमिर खान, क्या एक्स-वाइफ और बच्चे होंगे शामिल?
गौरी स्प्रैट और आमिर खान
Marriage With Gauri Spratt: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. 61 साल के आमिर अब तीसरी शादी करने जा रहे हैं, इसके बारे में उन्होंने खुद जानकारी दी है. एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को कई महीनों से डेट कर रहे हैं. वहीं अब काफी लंबे समय के बाद आमिर खान और गौरी स्प्रैट शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. 5 जुलाई 2026 को यह कपल हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे का हो जाएगा. अब ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि आमिर की तीसरी शादी में कौन-कौन से मेहमान शामिल होंगे? क्या आमिर की दोनों एक्स-वाइफ और रिश्तेदार इस खुशियों भरे पल में शामिल होंगे या नहीं आइए जानते हैं.
किस रिवाज से शादी करेंगे आमिर खान और गौरी?
आमिर खान ने खुद मीडिया के सामने अपनी शादी के प्लान का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि वे गौरी स्प्रैट के साथ किसी पारंपरिक रीति-रिवाज, जैसे निकाह या हिंदू रीति-रिवाज से शादी नहीं कर रहे हैं, बल्कि दोनों उनके घर पर ही ‘रजिस्टर्ड मैरिज’ (कोर्ट मैरिज) करेंगे.
#WATCH | Mumbai | On his marriage plans, actor Aamir Khan says, "I am getting married on July 5, and the wedding will take place at home with close family and friends. We seek everyone's blessings and hope that we remain happy forever…" (02.07) pic.twitter.com/GXhBqEaDcH
— ANI (@ANI) July 3, 2026
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए आमिर ने कहा था, ‘हमारी शादी 5 जुलाई को घर पर ही होने वाली है. यह एक बहुत छोटा और घरेलू कार्यक्रम है. हम बस आप सभी की दुआएं चाहते हैं ताकि हमारा आगे का सफर खुशहाल और खूबसूरत रहे. यह पूरी तरह से एक फैमिली फंक्शन है.’
आमिर-गौरी की शादी में कौन-कौन मेहमान शामिल होंगे
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी बहुत निजी होने वाली है, जिसमें सिर्फ उनके परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही नजर आएंगे. रही बात फिल्मी दुनिया की, तो सिनेमा जगत से किसी कलाकार या मशहूर हस्ती को बुलावा भेजा गया है या नहीं इस बारे में अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है.
क्या आमिर की एक्स वाइफ शादी में शामिल होंगी?
आमिर खान ने खुद साफ किया है कि उनकी इस शादी में उनके बच्चे जरूर शामिल रहेंगे. हालांकि, उनकी दोनों एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव इस शादी समारोह का हिस्सा बनेंगी या नहीं, इस बारे में फिलहाल कोई खबर नहीं है.
आमिर खान ने पहली और दूसरी शादी कब की थी?
यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी. इससे पहले उन्होंने 1986 में रीना दत्ता से पहली शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद खान और इरा खान हैं. साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया था. इसके बाद आमिर ने किरण राव से दूसरी शादी की, जिनसे उनका एक बेटा आजाद है. हालांकि, यह रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चला और साल 2021 में दोनों अलग हो गए.