CM Dr. Mohan Yadav ने बताया ‘क्षिप्रा’ नहीं, ‘शिप्रा’ है सही नाम!
2028 में विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में एक सिंहस्थ का आयोजन उज्जैन में होने जा रहा है. सूबे के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को नर्मदा नदी परियोजना और सिंहस्थ की तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान शिप्रा नदी के नाम को लेकर अधिकारियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी.