IND vs ENG 3rd T20: कब और कहां देखें भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा मुकाबला, यहां जानें मैच से जुड़ी पूरी डिटेल
IND vs ENG 3rd T20
IND vs ENG 3rd T20: भारत और इंग्लैड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज जारी है. इस सीरीज के दूसरे मुकबाले में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा था. वहीं पहली मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. फिलहाल सीरीज में टीम इंडिया 0-1 सीरीज से पीछे चल रही है. अब अगर भारत को सीरीज जीतने की उम्मीद रखनी तो तीसरा मैच जीतना बहुत अहम हो जाता है. जानिए तीसरा T20 कब और कहां पर होगा. ये कितने बजे शुरू होगा.
दूसरे मैच में वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू
भारतीय क्रिकेट के हिसाब से इस सीरीज का दूसरा मैच बहुत ही खास रहा है. इस मैच में भारतीय टीम में देश के सबसे यंग खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू हुआ. वैभव भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे छोटी उम्र के खिलाड़ी बन गए है. तीसरे मैच की बात करें तो भारत बनाम इंग्लैड के बीच तीसरा मैच 7 जुलाई मंगलवार को खेला जाना है.
2 जीते और 2 हारे
भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टी20 मैच लंकाशायर में स्थित वेस्ट ब्रिजफोर्ड के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत ने इस ग्राउंड पर 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमे से 2 जीते हैं और 2 हारे हैं. 2022 में हुए एक मैच में इंग्लैंड ने भारत क यहां 17 रनों से हराया था.
कहां देख सकते है मैच?
इस सीरीज का तीसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार रात के करीब 10 बजे से शुरू होगा, टॉस 9.30 मिनट पर होगा. इस मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट नेटवर्क चैनल पर किया जा रहा है. भारत में इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव और जियोहॉटस्टार ऐप पर होगी.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल डेब्यू को बनाया यादगार, जोफ्रा आर्चर की पहली ही गेंद पर जड़ा गगनचुंबी छक्का