सोनम केस से सीख रही थी सबक! केतन हत्याकांड में सिया की सर्च हिस्ट्री ने खोले कई चौंकाने वाले राज

Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. अब पुलिस की जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी सिया गोयल वारदात से पहले इंटरनेट पर ऐसे मामलों की जानकारी जुटा रही थी, जिनसे वह जांच और पुलिस कार्रवाई को समझ सके. उसकी […]
केतन अग्रवाल मर्डर केस

केतन अग्रवाल मर्डर केस

Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. अब पुलिस की जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी सिया गोयल वारदात से पहले इंटरनेट पर ऐसे मामलों की जानकारी जुटा रही थी, जिनसे वह जांच और पुलिस कार्रवाई को समझ सके. उसकी सर्च हिस्ट्री ने जांच एजेंसियों का ध्यान खींचा है.

पुलिस के मुताबिक, सिया ने इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी–सोनम रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ी कई खबरें पढ़ी थीं. इतना ही नहीं, उसने यह भी सर्च किया था कि क्या पुलिस हिरासत में महिलाओं के साथ मारपीट होती है और पूछताछ का तरीका क्या होता है.

जांचकर्ताओं का मानना है कि ये सर्च सामान्य नहीं है, बल्कि गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए की गई तैयारी का हिस्सा हो सकते हैं. हालांकि पुलिस अभी इन पहलुओं की भी गहराई से जांच कर रही है.

जांच में क्‍या-क्‍या आया सामने?

जांच में यह भी सामने आया है कि केतन अग्रवाल की मौत के बाद भी सिया का व्यवहार सामान्य बना रहा है. पुलिस का दावा है कि वह केतन के परिवार से मिली और उन्हें सांत्वना देती रही. इसी दौरान उसने परिवार से कहा कि केतन ऊपर से उन्हें देख रहा है. उन्हें हिम्मत रखनी चाहिए. दूसरी ओर पुलिस का आरोप है कि वारदात के बाद भी आरोपी अपनी सामान्य दिनचर्या में लगे रहे, जिससे उन पर शक और गहरा गया.

पुल‍िस ने पहले ही कर द‍िए कई खुलासे

पुलिस पहले ही दावा कर चुकी है कि केतन की हत्या पूरे प्‍लान से की गई है. आरोप है कि सिया और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने पहले कई बार योजना बनाई और बाद में लोहागढ़ किले पर मौका मिलते ही केतन को गहरी खाई में धक्का दे दिया. इस मामले में डिजिटल साक्ष्य, मोबाइल रिकॉर्ड, कॉल डिटेल और सर्च हिस्ट्री जांच का अहम आधार बने हुए हैं.

फिलहाल दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं. पुलिस लगातार इलेक्ट्रॉनिक सबूतों और फॉरेंसिक रिपोर्ट के जरिए पूरी साजिश की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. अधिकारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड से जुड़े और भी अहम खुलासे सामने आ सकते हैं.

ये भी पढ़ें:‘इतिहास को दबाया नहीं जा सकता…’, ‘सतलुज’ फिल्म हटने पर भड़के सुखबीर बादल

ज़रूर पढ़ें