जिम्बाब्वे T-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, संजू सैमसन बाहर, वैभव सूर्यवंशी को मिली जगह
जिम्बाब्बे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान
Zimbabwe T-20 Series Team India: भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे के बाद टी-20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे जाएगी. इस सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई 2026 से होगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम का ऐलान कर दिया है. सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि संजू सैमसन को इस सीरीज से बाहर रखा गया है. वहीं, वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा को ओपनर के तौर पर जगह मिली है.
🚨 News 🚨#TeamIndia squad announced for the 3️⃣-match T20I series against Zimbabwe.
— BCCI (@BCCI) July 6, 2026
More Details ▶️ https://t.co/sC19D5eW8y#ZIMvIND pic.twitter.com/ctbM5gFMtY
श्रेयस अय्यर करेंगे कप्तानी
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा को इंडियन क्रिकेट टीम में जगह मिलने के बाद ये साफ हो गया है कि दोनों प्लेयर्स सभी मैचों में ओपनिंग करते नजर आएंगे. टीम की बात करें तो श्रेयस अय्यर को कप्तानी और तिलक वर्मा को उपकप्तानी मिली है. वहीं, इशान किशन विकेट कीपर रहेंगे. इसके अलावा शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह को टी-20 स्क्वॉड में जगह मिली है.
प्रभसिमरन सेंकेड विकेटकीपर
सेंकड विकेटकीपर के तौर पर प्रभसिमरन को चुना गया है. रिंकू सिंह की एक बार फिर से भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी हुई है. वहीं, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर को टीम से बाहर रखा गया है. तेज गेंदबाज मयंक यादव पिछले दो सालों से इंजरी के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे. उन्होंने पिछला मैच साल 2024 में खेला था. रिंकू सिंह की बात करें तो उन्होंने आखिरी बार फरवरी में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए मैच खेला था. उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भी जगह नहीं मिली थी.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG 3rd T20: कब और कहां देखें भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा मुकाबला, यहां जानें मैच से जुड़ी पूरी डिटेल
जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज शेड्यूल
टी-20 सीरीज में तीन मैच होंगे और तीनों मैचों हरारे में होंगे.
- पहला मैच- 23 जुलाई (गुरुवार), हरारे
- दूसरा मैच- 25 जुलाई (शनिवार), हरारे
- तीसरा मैच 26 जुलाई (रविवार), हरारे