जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में बड़ा फेरबदल, इस दिग्गज को मिली खास जिम्मेदारी

Team India: जिम्बाब्वे दौरे के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. सी के साथ टीम के कोचिंग स्टाफ में भी बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. जिम्बाब्वे दौरे पर गौतम गंभीर की जगह वीवीएस लक्ष्मण हेड कोच की भूमिका निभाएंगे.
Gautam Gambhir or VVS Laxman

गौतम गंभीर और वीवीएस लक्ष्मण

Team India: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बीते दिन सोमवार 6 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. इसी के साथ टीम के कोचिंग स्टाफ में भी बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. बता दें, जिम्बाब्वे दौरे पर गौतम गंभीर टीम इंडिया के साथ नहीं जाएंगे बल्कि उनकी जगह वीवीएस लक्ष्मण हेड कोच की भूमिका निभाएंगे.

एशियन गेम्स के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण जिम्बाब्वे दौरे के साथ-साथ एशियन गेम्स 2026 में भी टीम इंडिया में हेड कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के व्यस्त इंटरनेशनल शेड्यूल के कारण गौतम गंभीर और वीवीएस लक्ष्मण के बीच कोचिंग की जिम्मेदारियां बांटने का फैसला किया गया है.

यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे T-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, संजू सैमसन बाहर, वैभव सूर्यवंशी को मिली जगह

इस वजह से लिया गया फैसला

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के साथ मौजूद हैं. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खत्म होने के कुछ ही दिनों बाद भारतीय टीम को जिम्बाब्वे का दौरा करना हैं, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों टी20 सीरीज खेली जाएगी. ऐसे में गंभीर को लगातार अलग-अलग दौरों पर भेजने के बजाय बोर्ड ने वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज की जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है.

कोचिंग स्टाफ में पूर्व खिलाड़ियों की एंट्री

वहीं, जिम्बाब्वे दौरे के लिए वीवीएस लक्ष्मण अकेले टीम इंडिया की जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व भारतीय क्रिकेटर ऋषिकेश कनितकर को बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी दी जाएगी, जबकि पूर्व स्पिनर सुनील जोशी गेंदबाजी कोच की भूमिका में नजर आएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, लक्ष्मण, कनितकर और जोशी की यह तिकड़ी जिम्बाब्वे दौरे और एशियन गेम्स के बाद बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज में भी टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रह सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें