BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक फिर टली, 18-19 जुलाई को ओरछा में होनी थी; दतिया उपचुनाव के कारण लिया फैसला

प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी ने सभी जिलाध्यक्षों को कार्यसमिति की बैठक के लिए पत्र लिखा था. इसमें सभी से उनके जिलों में संगठन गतिविधियों, इसके अलावा जिलों में आगामी कार्यक्रमों की लिस्ट और उसकी तैयारियों को लेकर विस्तृत रिपोर्ट लेकर आने के लिए कहा है.
Representative image.

सांकेतिक तस्वीर.

MP News: मध्य प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक एक बार फिर टल गई है. 18-19 जुलाई को ओरछा में प्रस्तावित बैठक अब नहीं होगी. बताया जा रहा है कि दतिया विधानसभा उपचुनाव और विधानसभा सत्र के चलते कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. वहीं पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि नई तारीखों को लेकर जल्द ही ऐलान किया जाएगा. हालांकि कार्यसमिति की बैठक को अभी भी ओरछा में ही आयोजित करने की योजना है.

दतिया उपचुनाव और विधानसभा सत्र पर फोकस

मध्य प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में तमाम सांसद, विधायक, जिला अध्यक्षों के अलावा पार्टी के सभी पदाधिकारियों को शामिल होना था. लेकिन पार्टी के सूत्रों का कहना है कि फिलहाल पार्टी का फोकस दतिया उपचुनाव और विधानसभा के मानसून सत्र पर है, जिसके कारण कार्यसमिति की बैठक को टाला गया है. हालांकि स्थान में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है, बैठक ओरक्षा में ही होगी, लेकिन तारीख को लेकर अभी कोई स्पष्टता नहीं है. जल्द ही इसका ऐलान किया जाएगा.

जिला स्तर पर संगठन की सक्रियता और कार्यक्रमों की होगी समीक्षा

भाजपा की होने वाली इस कार्यसमिति में जिला स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी. प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी ने सभी जिलाध्यक्षों को कार्यसमिति की बैठक के लिए पत्र लिखा था. इसमें सभी से उनके जिलों में संगठन गतिविधियों, इसके अलावा जिलों में आगामी कार्यक्रमों की लिस्ट और उसकी तैयारियों को लेकर विस्तृत रिपोर्ट लेकर आने के लिए कहा है.

ये भी पढ़ें: राकेश यादव ने थामा BJP का दामन, हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी मे ली सदस्यता; कुछ दिन पहले ही छोड़ी थी कांग्रेस

ज़रूर पढ़ें