UP IAS Transfer: योगी सरकार ने आधी रात को किए 20 अफसरों के ट्रांसफर, कौन कहां पहुंचा? देखें पूरी लिस्ट
कई अधिकारियों का एक साथ हुआ ट्रांसफर
UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए. इस सूची में 8 महिला अधिकारी शामिल हैं. सबसे ज्यादा चर्चा उन तीन महिला अधिकारियों के तबादले की रही, जिन्हें इसी साल 1 जनवरी को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं, लेकिन महज छह महीने बाद ही उनसे ये पद वापस ले लिए गए हैं. हालांकि अब तक यह तय नहीं हो पाया है कि उनके से यह पद क्यों वापस लिए गए हैं.
इन अधिकारियों में राजस्व विभाग की सचिव सुधा वर्मा, चिकित्सा शिक्षा विभाग की सचिव एवं महानिदेशक सारिका मोहन और महानिरीक्षक निबंधन नेहा शर्मा शामिल हैं. सुधा वर्मा को श्रमायुक्त बनाया गया है.
शिकायत पड़ी अधिकारियों को भारी?
सुधा वर्मा को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी विभाग की प्रमुख सचिव अपर्णा यू के साथ तालमेल को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं. इस अनबन की चर्चा पूरे विभाग में थी. वहीं सारिका मोहन के कामकाज को लेकर भी सरकार तक शिकायतें पहुंचीं, जिसके बाद उन्हें चिकित्सा शिक्षा विभाग की जगह आईजी रजिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी दी गई हैं. उनकी जगह नेहा शर्मा को चिकित्सा शिक्षा विभाग का सचिव और महानिदेशक बनाया गया है.
चुनाव से पहले फेरबदल में लगा प्रशासन
सरकार ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए सूचना एवं संस्कृति विभाग में भी बदलाव किया है. सूचना एवं संस्कृति विभाग के निदेशक विशाल सिंह से संस्कृति विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है, ताकि वे पूरी तरह सूचना विभाग के कामकाज पर ध्यान दे सकें. संस्कृति विभाग के विशेष सचिव संजय सिंह को विभाग का नया निदेशक बनाया गया है.
मथुरा-वृंदावन में भी हो गया बदलाव
मथुरा-वृंदावन नगर निगम के आयुक्त जग प्रवेश का भी तबादला कर दिया गया है. हाल के दिनों में अतिक्रमण हटाओ अभियान और कब्रिस्तान से जुड़े विवादों के बाद व्यापारी संगठनों और स्थानीय लोगों की नाराजगी बढ़ गई थी. उनकी जगह बलिया की मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज को नया नगर आयुक्त बनाया गया है.
इसके अलावा पीसीएस से आईएएस बने अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं. राकेश कुमार पटेल को आजमगढ़ का मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), संजय कुमार सिंह को इटावा का सीडीओ और आलोक कुमार को बलिया का सीडीओ नियुक्त किया गया है.
किस अधिकारी को कहां मिली नई तैनाती?
अधिकारी नई जिम्मेदारी
सुधा वर्मा श्रमायुक्त
डॉ. सारिका मोहन महानिरीक्षक निबंधन
नेहा शर्मा महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं सचिव चिकित्सा शिक्षा
अरुण कुमार मिशन निदेशक, राज्य आजीविका मिशन
जे. रीभा विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म एवं अपर निदेशक का अतिरिक्त प्रभार
दीपा रंजन विशेष सचिव संस्कृति
संजय कुमार प्रथम निदेशक संस्कृति (अतिरिक्त प्रभार)
विशाल सिंह विशेष सचिव संस्कृति
संदीप भागिया एमडी, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम
राकेश कुमार पटेल CDO आजमगढ़
ओजस्वी राज नगर आयुक्त, मथुरा-वृंदावन
आलोक कुमार CDO बलिया
अजय कुमार गौतम अपर आयुक्त राज्य कर, गाजियाबाद
संजय कुमार सिंह CDO इटावा
मणिकंदन ए. अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त
डॉ. वंदना वर्मा संयुक्त एमडी राज्य चीनी निगम एवं अतिरिक्त प्रभार सहकारी चीनी मिल्स संघ
ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी से खरीदी गई कार बरामद, 10 लाख के जेवर भी मिले; रिश्तेदारों के 30 अकाउंट फ्रीज किए