लगातार तीसरे मैच में फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी, चौथे टी-20 मैच में महज इतने रन बनाकर हुए आउट, VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया को 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरी बार फ्लॉप साबित हुए हैं.
Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया को 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ भारतीय टीम 3-0 से इस सीरीज में पिछड़ गई है.ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेले गए चौथे टी20 मैच में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए. डेब्यू सीरीज के लगातार तीसरे मैच में वैभव का बल्ला खामोश रहा है.

लगातार तीसरे मैच में फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी

ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेले गए चौथे टी20 मैच में ओपनिंग करने उतरे वैभव सूर्यवंशी 10 गेंदों में महज 15 रन बनाकर तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की गेंद पर आउट हो गए. दिलचस्प बात यह रही कि पिचले मैच की तरह इस बार भी आर्चर ने शॉर्ट गेंद की रणनीति अपनाई और युवा बल्लेबाज को उसी जाल में फंसा लिया. इससे पहले भी पिछले दो मैचों में वैभव का बल्ला खामोश रहा है.अपने डेब्यू मैच में वैभव सिर्फ 14 रन ही बना सके थे. इसके बाद दूसरे मैच में सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गए थे.

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया का 12 साल बाद हुआ इतना बुरा हाल, इंग्लैंड से पिटकर नाम किए शर्मनाक रिकॉर्ड्स

आउट होने के बाद वैभव का रिएक्शन वायरल

चौथे टी20 मैच में जोफ्रा आर्चर की गेंद पर आउट होने के बाद वैभव काफी निराश दिखे. सोशल मीडिया पर उनके आउट होने के बाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कैच पूरी तरह पूरा होने से पहली ही वैभव पवेलियन की ओर लौटते नजर आए.पुल शॉट खेलने के बाद वैभव ने आसमान की ओर देखा और नाराजगी जताई.वैभव का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

संजू सैमसन की जगह प्लेइंग 11 में मिला मौका

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में संजू सैमसन के खराब प्रदर्शन के बाद 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था. उम्मीद की जा रही थी कि वैभव इस सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी करेंगे और बड़ी पारी खेलेंगे. संजू सैमसन की जगह लगातार मौके मिलने के बावजूद वैभव अब तक इन मौकों को भुना नहीं सके हैं.

ज़रूर पढ़ें