दतिया से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो भड़के समर्थक, ग्वालियर में हाईवे किया जाम; कहा- हम कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे

मिश्रा के समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं और अपने नेता के समर्थन में जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. कार्यकर्ताओं ने ग्वालियर में हाईवे जाम कर दिया है.
Supporters of Narottam Mishra blocked the highway in Gwalior.

नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने ग्वालियर मे हाईवे जाम किया.

MP News: मध्य प्रदेश में दतिया सीट पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को चुनावी मैदान में उतार दिया है. बीजेपी के इस चौंकाने वाले फैसले के साथ ही नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों में भारी गुस्सा है. मिश्रा के समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं और अपने नेता के समर्थन में जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. कार्यकर्ताओं ने ग्वालियर में हाईवे जाम कर दिया है.

नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिया तो हम इस्तीफा दे देंगे’

जैसे ही नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा, इसको लेकर ग्वालियर में पार्टी ऑफिस के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं की भीड़ इकट्ठा हो गई और जमकर नारेबाजी हुई. ग्वालियर में हाईवे पर नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने जाम लगा दिया. इस दौरान समर्थकों ने कहा कि हमारा नेता ब्रांड है. दतिया की पहचान नरोत्तम मिश्रा है. हम सब पार्टी से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं.

‘हम सब कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे’

समर्थकों ने कहा, ‘जिस पार्टी ने अपना पूरा जीवन बिता दिया. उसका टिकट आप काट रहे हैं. आप षड़यंत्र रच रहे हैं. आशुतोष तिवारी को हम नहीं जानते हैं. उनको कोई वोट नहीं देगा. अगर नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिला तो हम सब कांग्रेस को वोट दे देंगे. जो दादा(नरोत्तम मिश्रा) ने दतिया के लिए किया है, वो किसी ने नहीं किया. अगर टिकट नहीं मिला तो हम सब कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे.’

बता दें दतिया में राजेंद्र भारती की विधायकी खत्म होने के साथ ही चुनाव आयोग ने उपचुनाव की घोषणा कर दी थी. जिसके बाद से ही बीजेपी की तरफ से नरोत्तम मिश्रा का नाम सबसे आगे था. लेकिन नामांकन की आखिरी तारीख से 3 दिन पहले ही बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को चुनावी मैदान में उतारकर सभी को चौंका दिया.

ये भी पढे़ं: Datia By-Poll: कौन हैं आशुतोष तिवारी? जो होंगे दतिया से BJP उम्मीदवार, नरोत्तम मिश्रा का पत्ता कटा

ज़रूर पढ़ें