‘नरोत्तम मिश्रा की हार तय थी, अब मुकाबला कड़ा होगा’, आशुतोष तिवारी को BJP उम्मीदवार बनाने पर बोले राजेंद्र भारती

राजेंद्र भारती ने कहा, 'आशुतोष तिवारी को लेकर जनता में कोई नाराजगी नहीं है. पार्टी में इस तरह के विरोध होते रहते हैं. लेकिन ना तो जनता और ना ही पार्टी कार्यकर्ताओं को आशुतोष तिवारी से कोई दिक्कत है.'
Rajendra Bharti described Ashutosh Tiwari as a strong BJP candidate.

राजेंद्र भारती ने आशुतोष तिवारी को BJP का मजबूत उम्मीदवार बताया.

MP News: मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा के साथ ही उनकी विधायकी चली गई. जिसके बाद दतिया में उपचुनाव करवाए जा रहे हैं. लेकिन शुक्रवार को बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को अचानक उम्मीदवार घोषित करके सभी को चौंका दिया. इसके पहले दतिया उपचनाव के लिए लगातार बीजेपी उम्मीदवार के लिए नरोत्तम मिश्रा के नाम की चर्चा हो रही थी. वहीं आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार घोषित होने पर राजेंद्र भारती ने भी प्रतिक्रिया दी है.

‘इनकी हार तय थी, अब मुकाबला कड़ा होगा’

आशुतोष तिवारी को बीजेपी उम्मीदवार बनाए जाने पर राजेंद्र भारती ने कहा, ‘इनकी हार तय थी. लेकिन अब आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद मुकाबला कड़ा होगा. आशुतोष तिवारी को लेकर जनता में कोई नाराजगी नहीं है. पार्टी में इस तरह के विरोध होते रहते हैं. लेकिन ना तो जनता और ना ही पार्टी कार्यकर्ताओं को आशुतोष तिवारी से कोई दिक्कत है.’

‘कोर्ट को हमारे फैक्ट्स पर ध्यान देना चाहिए था’

हाई कोर्ट में याचिका खारिज होने पर भी राजेंद्र भारती ने प्रतिक्रिया दी है. राजेंद्र भारती ने कहा, ‘इस केस के जो फैक्ट्स और लॉ हैं, उसमें मेरा केस बहुत स्ट्रॉन्ग है. ट्रायल कोर्ट में हमको किसी भी धारा में दोषी नहीं माना गया. ना ही ये बताया कि कितने पैसों की गड़बड़ी है. लेकिन आदेश में जो लिखा था कि इनकी और इनकी माता जी ने 7 लाख रुपये अधिक लिए हैं. इसकी रिकवरी की जाए. मैनेजर और ऑडिटर ने वो नहीं किया. 10 लाख पहले भी जमा थे अभी भी जमा हैं. हाई कोर्ट को ये फैक्ट देखना चाहिए था. फैसले पर हम कोई टिप्पणी नहीं करेंगे. हमारा पक्ष बहुत स्ट्रॉन्ग था. दूसरे पक्ष के वकील ने फैक्ट्स के साथ बात नहीं रखी. वो मेरिट पर बोल रहे थे. माननीय हाई कोर्ट का फैसला है. उस पर कोई टीका-टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं. लेकिन फिर भी हमारे फैक्ट्स को देखना चाहिए था.’

ये भी पढ़ें: नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटने के बाद भारी विरोध, दतिया जिलाध्यक्ष समेत कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा

ज़रूर पढ़ें