CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में 24 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर, अजय यादव IG राजनांदगांव बनाए गए, 12 जिलों के बदले एसपी
IPS अजय कुमार यादव और प्रशांत कुमार अग्रवाल
CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है. भारतीय पुलिस सेवा के 24 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. आईजी, डीआईजी, एआईजी से लेकर 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों का ट्रांसफर किया गया है. वहीं, अजय यादव को राजनांदगांव का आईजी बनाया गया है. अब तक राजनांदगांव रेंज के आईजी रहे IPS बालाजी राव को पुलिस मुख्यालय रायपुर पदस्थ किया गया है. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ शस्त्र बल IG प्रशांत कुमार अग्रवाल को भी पुलिस हेडक्वार्टर भेज दिया गया है.

इन अधिकारियों का हुआ तबादला
अजय कुमार यादव (2004 बैच), नया पद: पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज, राजनांदगांव
बालाजी राव सोमावार (2007 बैच), नया पद: पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
प्रशांत कुमार अग्रवाल (2008 बैच), नया पद: पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
प्रशांत कुमार ठाकुर (2011 बैच), नया पद: उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
रामकृष्ण साहू (2012 बैच), नया पद: उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
धर्मेंद्र छबई (2012 बैच), नया पद: सेनानी, 9वीं वाहिनी, राजनांदगांव
श्वेता राजमणी (2012 बैच), नया पद: उप पुलिस महानिरीक्षक, छसबल, जगदलपुर, बस्तर
राजेश कुकरेजा (2004 बैच), नया पद: उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
भावना गुप्ता (2014 बैच), नया पद: सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर


इन जिलों में बदले गए पुलिस अधीक्षक
चन्द्रमोहन सिंह (2014 बैच), नया पद: पुलिस अधीक्षक, जिला दंतेवाड़ा
रवि कुमार कुर्रे (2014 बैच), नया पद: सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
सुरज सिंह परिहार (2015 बैच), नया पद: सेनानी, 4थी, छसबल, माना, रायपुर
त्रिलोक बसंत (2016 बैच), नया पद: पुलिस अधीक्षक, जिला -बेमेतरा
सुनील शर्मा (2017 बैच), नया पद: पुलिस अधीक्षक, जिला- सारंगढ़—बिलाईगढ़
जितेन्द्र कुमार यादव (2018 बैच), नया पद: पुलिस अधीक्षक, जिला – कबीरधाम (कवर्धा)
चंदन किरण गंगाराम (2018 बैच), नया पद: पुलिस अधीक्षक, जिला – बालोद
योगेश कुमार पटेल (2018 बैच), नया पद: पुलिस अधीक्षक, जिला – सूरजपुर
राव गौरव रामप्रवेश (2019 बैच), नया पद: पुलिस अधीक्षक, जिला – बलौदाबाजार-भाटापारा
उमेश प्रसाद गुप्ता (2020 बैच), नया पद: पुलिस अधीक्षक, जिला-बीजापुर
मयंक गुप्ता (2020 बैच), नया पद: पुलिस अधीक्षक, जिला-सुकमा
संदीप कुमार पटेल (2020 बैच), नया पद: पुलिस उपाधीक्षक, जिला-नारायणपुर
रोबिन्सन गुरिया (2020 बैच), नया पद: पुलिस उपाधीक्षक (पश्चिम), रायपुर नगरेय
भावना पाण्डेय, नया पद: पुलिस अधीक्षक, जिला – धमतरी
हरीश राठौर, नया पद: पुलिस अधीक्षक, जिला- कोरिया
ये भी पढ़ें: CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इन 15 अधिकारियों का ट्रांसफर, यहां देखें लिस्ट